UGC NET Admit Card 2022: एनटीए जल्द जारी करेगा यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2022 Released Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट 2022 (UGC NET Admit Card 2022) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

UGC NET Admit Card 2022 Release Date: UGC NET Admit Card 2022 Expected to be out soon, Know how to Download
यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड  
मुख्य बातें
  • यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड (UGC NET 2022 Admit Card) जल्द जारी हो सकता है।
  • यूजीसी नेट परीक्षा 2022 का आयोजन एनटीए द्वारा किया जा रहा है।
  • उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट-ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2022 Release Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा 2022 (UGC NET Admit Card 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। यूजीसी नेट परीक्षा एनटीए से मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालयों या कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर दोनों' के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनटीए किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की वेबसाइट पर ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं लाखों छात्र

यूजीसी नेट के उम्मीदवारों को लंबे समय से यूजीसी नेट परीक्षा का इंतजार है। खबर है कि जल्द परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2022 वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे। UGC NET 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर उम्मीदवारों को नजर बनाए रखना चाहिए। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) पदों पर भर्ती करने के लिए 82 विषयों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन मोड में यूजीसी नेट जून 2022 और दिसंबर 2021 की परीक्षा एक साथ ही आयोजित करेगी। यूजीसी नेट की परीक्षा दो पालियों में ऊपर बताई तिथियों पर और 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है।

Read More - जानें कब जारी होंगे यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 

How to Download UGC NET Admit Card 2022

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in खोलें। 
  • अब आपको न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में जाकर  एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना क्रैडेंशियल्स डालें और सबमिट करें। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी जरूर लें।

छात्र कृपया ध्यान दें कि यूजीसी की ओर से फिलहाल एडमिट कार्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद यही है कि यूजीसी जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

अगली खबर