22 जनवरी की 7 बड़ी बॉलीवुड खबरें: रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की द वॉइट टाइगर, नरेंद्र चंचल ने ली आखिरी सांस

22 जनवरी की 7 बड़ी बॉलीवुड खबरें: 22 जनवरी का द‍िन बॉलीवुड के ल‍िए काफी अहम रहा। भजन सम्राट और जाने माने स‍िंगर नरेंद्र चंचल के न‍िधन की खबर आई तो दूसरी तरफ वरुण धवन की शादी की तैयार‍ियां जोरों पर हैं।

The white tiger
The white tiger 
मुख्य बातें
  • वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
  • पॉप्युलर वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स के नए सीजन की हुई घोषणा।
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर को क‍िया याद।

22 जनवरी की 7 बड़ी बॉलीवुड खबरें: 22 जनवरी का द‍िन बॉलीवुड के ल‍िए काफी अहम रहा। भजन सम्राट और जाने माने स‍िंगर नरेंद्र चंचल के न‍िधन की खबर आई तो दूसरी तरफ वरुण धवन की शादी की तैयार‍ियां जोरों पर हैं। आइये एक नजर डालते हैं आज की बॉलीवुड हलचल पर-

रिलीज हुई फिल्म द व्हाइट टाइगर 
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) 2008 में देश-दुनिया में चर्चित हुए अरविंद अडिगा के इसी नाम वाले अंग्रेजी उपन्यास का फिल्मी रूपांतरण है। इस फ‍िल्‍म में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने लीड रोल निभाया है। 

नहीं रहे नरेंद्र चंचल 
प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल ने शुक्रवार दोपहर आखिरी सांस ली। भजन गायक पिछले 3 महीनों से बीमार थे और उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां नरेंद्र चंचल का लंबे समय से इलाज जारी था। नरेंद्र चंचल ने कई भजनों के साथ हिन्दी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। हालांकि उनको भजन गायकी के लिए खासतौर पर जाना जाता था। 

वरुण धवन शादी की तैयारियां शुरू
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों 24 जनवरी, 2021 को अलीबाग में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अब वरुण के पिता डेविड धवन और उनकी मां करुणा धवन, अपने घर से रवाना होते हुए नजर आए। इस दौरान वरुण के बड़े भाई रोहित, उनकी पत्नी और बच्चे भी साथ थे। वहीं जानी मानी सेलिब्र‍िटी मेहंदी आर्टिस्‍ट वीना नागदा भी अलीबाग पहुंच चुकी हैं। 

स्‍पेशन ऑप्‍स का नया सीजन 
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की पॉप्युलर वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स को बहुत पसंद किया गया था। इस सीरीज में केके मेनन ने रॉ एजेंट हिम्म्त सिंह का किरदार निभाया था। अब इस वेबसीरीज का नया सीजन रिलीज होने जा रहा है। शो का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है जिसमें केके मेनन नजर आ रहे हैं।

नीतू कपूर ने शेयर किया वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर दिवंगत पति ऋषि कपूर को आज भी बहुत मिस करती हैं। अब वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इमोशनल बात कही है। वीडियो में ऋषि कपूर और नीतू की फिल्मों की क्लिप से लेकर उनकी शादी तक की झलक देखने को मिल रही है। 

धर्मेंद्र ने की मोहम्मद सिराज की तारीफ 
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए सितारे मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ की है। धर्मेंद्र ने ट्वीट किया है, 'सिराज, भारत के बहादुर बेटे लव यू... नाज है तुझ पर, दिल पर वालिद की मौत का सदमा लिए तुम वतन की आन के लिए मैच खेलते रहे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर