Bollywood की इन 5 एक्ट्रेसेस को प्‍लास्टिक सर्जरी कराना पड़ा भारी, खूबसूरत बनने के चक्‍कर में बदल गया चेहरा

बॉलीवुड
Updated Sep 12, 2021 | 07:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Plastic Surgery: बॉलीवुड में खुद को ग्‍लैमरस दिखाने की होड़ रहती है। ऐसे में कुछ हीरोइनों ने अपने लुक में एक्‍सपेरिमेंट करने के लिए सर्जरी कराई। मगर उनका ये प्रयोग फेल हो गया। जिसके चलते उनका खूब मजाक बना।

bollywood actresses who did plastic surgery
actresses surgery turn disaster  
मुख्य बातें
  • ज्‍यादा खूबसूरत बनने के लिए एक्ट्रेसेस ने कराई थी प्‍लास्टिक सर्जरी
  • किसी ने होठों की तो किसी हीरोइन ने गालों की कराई थी सर्जरी
  • एक्‍सपेरिमेंट फेल होने से बदल गया पूरा हुलिया

Actresses surgery went wrong: ग्लैमर की दुनिया में हमेशा  सुर्खियों में रहने और लोगों का ध्‍यान खींचने के लिए आकर्षक दिखना बेहद जरूरी है। इसीलिए अपनी खबसूरती को निखारने के लिए कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने प्‍लास्टिक सर्जरी कराई। मगर उनका ये दांव उन्‍हीं पर उल्‍टा पड़ गया। वो अच्‍छी दिखने के बजाय उनका मूल रूप ही बिगड़ गया। जिसके चलते उन्‍हें सोशल मीडिया पर भी खूब खरी खोटी सुननी पड़ी। फैंस ने उनका खूब मजाक बनाया। आज हम आपको ऐसी ही चुनिंदा हीरोइनों के बारे में बातएंगे जिनकी सर्जरी सही नहीं हो पाई। 

koena

कोएना मित्रा

गलत सर्जरी से सबसे ज्‍यादा असर कोएना मित्रा पर पड़ा। हिट आइटम नंबरों पर डांस करके बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री ने नाक की सर्जरी कराई थी, लेकिन ये बर्बाद हो गई थी। इसका उन्‍हें खुद भी अफसोस है।  कोएना ने एक इंटरव्‍यू में कहा था, "सर्जरी के बाद मेरी हड्डियों में सूजन होने लगी। यहां तक कि डॉक्टरों ने भी हार मान ली और कहा कि सिर्फ दवा और दुआ से ही काम चलेगा। ” एक गलत सर्जरी के चलते उनका करियर लगभग खत्‍म हो गया। 

aysha

आयशा टाकिया

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आयशा टाकिया आज़मी को सोचा ना था (2005) और वांटेड (2009) जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी स्‍माइल के लिए वह मशहूर थीं। मगर सर्जरी के बाद जब उनकी तस्वीरें सामने आईं तो प्रशंसक हैरान रह गए। उनकी फेल होने की वजह से उनका पूरा चेहरा बदल गया। लोगों ने इसका खूब मजाक बनाया। 

minisha

मिनिषा लांबा

आपको फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' से उनका सुंदर चेहरा याद होगा, जहां उन्होंने चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर के साथ रोमांस किया था। मगर उन्‍होंने ने भी ज्‍यादा खूबसूरत दिखने के चक्‍कर में अपने चेहरे की प्‍लास्टिक सर्जरी करा ली, लेकिन उनका ये एक्‍सपेरिमेंट सफल नहीं हो पाया और उनका चेहरा बदल गया। 

sofia

सोफिया हयात

सोफिया हयात, जो बिग बॉस की कंटेस्टेंट थीं उन्‍होंने अपने होठों को ठीक करने के लिए सर्जरी कराई थी। मगर उनका भी ये प्रयोग सफल नहीं हुआ। लोगों ने उनके लुक का मजाक उड़ाया। गलत सर्जरी के कारण उन्‍हें भी  बहुत नुकसान हुआ है। 

vani

वाणी कपूर

शुद्ध देसी रोमांस मूवी से बॉलीवुड में दस्‍तक देने वाली खूबसूरत हीरोइन वाणी कपूर की स्‍माइल के सब दीवाने थे। मगर उन्‍होंने 'बेफ़िरके' फिल्म के लिए अपने लुक पर काम किया और सर्जरी कराई। मगर इससे उनका पूरा हुलिया बदल गया। लोग उन्‍हें पहचान तक नहीं पाए। इससे उनका खूब मजाक भी बना।  सर्जरी के बाद उनके होंठ मोटे हो गए थे और गाल लंबे हो गए थे। 

इसी तरह बॉलीवुड के कई दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी खुद को ज्‍यादा आकर्षक बनाने के लिए प्‍लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया, लेकिन उनका ये प्रयोग फेल हो गया। जिसके चलते उनका पूरा हुलिया बदल गया। इस चक्‍कर में उन्‍हें लोगों की खूब खरी खोटी तक सुननी पड़ी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर