5 फरवरी की 5 बड़ी बॉलीवुड खबरें: 'फैमिली मैन 2 की रिलीज टली', ग्रेटा थनबर्ग के सपोर्ट में आए प्रकाश राज

Top5 Bollywood news: आज यानि 5 फरवरी को फ‍िल्‍म जगत में खूब हलचल रही। कई स‍ितारों की नई तस्‍वीरें सामने आईं तो कई स‍ितारों और उनके कामों के बारे में खबर आई। कुछ स‍ितारे व‍िवादों में भी रहे।

Top5 Bollywood news
Top5 Bollywood news  
मुख्य बातें
  • मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है।
  • ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को ऐक्टर प्रकाश राज ने रिट्वीट किया है।
  • जैकलीन फर्नांडिस, प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में शिफ्ट हो गई हैं।

Top 5 Bollywood news: आज यानि 5 फरवरी को फ‍िल्‍म जगत में खूब हलचल रही। कई स‍ितारों की नई तस्‍वीरें सामने आईं तो कई स‍ितारों और उनके कामों के बारे में खबर आई। कुछ स‍ितारे व‍िवादों में भी रहे। आइये एक नजर डालते हैं आज की पांच बड़ी बॉलीवुड खबरों पर। 

फैमिली मैन 2 टली 
मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि अब यह वेब सीरीज तय समय से थोड़े दिनों बाद रिलीज होगी। मेकर्स ने कहा कि फैमिली मैन 2 का अगली सीजन इस साल गर्मियों में रिलीज होगा। हम दूसरे सीजन को धांसू बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। 

ग्रेटा थनबर्ग के सपोर्ट में प्रकाश राज
भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर इन्वाइरनमेंटल ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को ऐक्टर प्रकाश राज ने रिट्वीट किया है। इसके साथ ही प्रकाश राज ने किसानों को समर्थन देने की अपनी बात कही है। प्रकाश राज ने ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं भी किसानों को अपना समर्थन देना जारी रखूंगा।'

अमायरा दस्‍तूर की फ‍िल्‍म 
साइकोलॉजिकल थ्रिलर फ‍िल्‍म कोई जाने ना 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अमीन हाजी द्वारा निर्देशित इस फ‍िल्‍म में अमायरा दस्‍तूर और कुणाल कपूर नजर आ एंगे। आज इस फ‍िल्‍म का पोस्‍टर जारी किया गया जिसमें एक शख्‍स अपनी पीठ दिखाए हुए नजर आ रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में शिफ्ट हुईं जैकलीन
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में शिफ्ट हो गई हैं और अब यही उनका नया ठिकाना होगा। यह आलीशान घर मुंबई के जुहू में स्थित है, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से शादी के दौरान इसी घर में रहती थीं।

नजर आईं रिया चक्रवर्ती
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को जिम के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी के सामने रिया ने कहा कि वह ठीक हो रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में उन्हें कुछ दिन जेल भी बिताना पड़ा। अब वह नार्मल हो रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर