12 साल बाद अभिषेक बच्चन ने बयां किया दर्द, द्रोणा के बाद फिल्मों से कर दिए गए थे बाहर

Abhishek Bachchan on Drona: अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। अभिषेक बच्चन ने बताया कि फिल्म द्रोणा के फ्लॉप होने के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था।

Drona
Drona 
मुख्य बातें
  • अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स को जवाब देते हैं।
  • अभिषेक बच्चन से सोशल मीडिया पर पूछा कि उन्हें द्रोणा फिल्म के बाद काम कैसे मिला।
  • अभिषेक बच्चन ने कहा कि उन्हें काम मिलने में बहुत मुश्किल हुई थी।

मुंबई.अभिषेक बच्चन ने इस साल फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। अब अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर खुलासा किया कि द्रोणा के बाद उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। अभिषेक को कई फिल्मों से निकाल दिया गया था। 

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- 'आपको द्रोणा के बाद फिल्में कैसी मिली? अभिषेक बच्चन ने इसके बाद लिखा- मुझे नहीं मिली। मुझे कई फिल्मों से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद फिल्में मिलना मुश्किल हो गया था।'

अभिषेक बच्चन आगे लिखते हैं- 'लेकिन, हमें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोशिश करते रहना चाहिए। आप हर दिन सुबह उठते हैं और अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते हैं। जीवन में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। जब तक जीवन है संघर्ष है।'

ट्रोलर को दिया था जवाब
अभिषेक बच्चन ने सिनेमा हॉल और पीवीआर खुलने पर लिखा था- ये इस हफ्ते की सबसे बड़ी खुशखबरी है। इस पर एक यूजर ने लिखा था- 'लेकिन, तुम अभी भी बेरोजगार हो? अभीषेक ने ट्रोलर को जवाब दिया।

अभिषेक ने लिखा- 'ये सिर्फ जनता के हाथों में है। अगर आपको हमारा काम पसंद नहीं आया तो हमें अगला काम नहीं मिलेगा। ऐसे में हम अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करते हैं। केवल अच्छे की ही उम्मीद करता हूं।'

बुरी तरह हुई थी फ्लॉप 
द्रोणा फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थी। अभिषेक बच्चन इस फिल्म में एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को हैरी पॉटर की कॉपी भी कहा गया था। द्रोणा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन अमेजन प्राइम की वेब सीरीज Breathe-Into the shadows में नजर आए थे। इसके अलावा वह द बिग बुल में भी नजर आएंगे। ये फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार में रिलीज होगी।     
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर