इस बिल्डिंग में पार्टी कर रही थीं एक्ट्रेस अनीता राज, कोरोना पॉजीटिव केस के बाद हुई सील

Anita Raj Building Seal: बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अनीता राज की बिल्डिंग को सील कर दिया है। अनीता राज पिछले दिनों इसी बिल्डिंग में पार्टी कर रही थीं। अनीता के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने का मामला दर्ज किया है।

Anita Raj
Anita Raj 
मुख्य बातें
  • अनीता राज की बिल्डिंग पर एक कोरोना पॉजीटिव केस सामने आया है।
  • अनीता राज की बिल्डिंग सील हो गई है।
  • अनीता राज ने पति के साथ मिलकर लॉकडाउन में घर पर एक छोटी सी गेट टू गेदर पार्टी होस्ट की थी।

मुंबई. बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अनीता राज की बिल्डिंग सील कर दी गई है। अनीता की बिल्डिंग पर एक कोरोना पॉजीटिव केस सामने आया है। इससे पहले अनीता पर लॉकडाउन के दौरान पार्टी होस्ट की थी। इस मामले में अनीता के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 

Spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक अनीता राज की बिल्डिंग सील हो गई है। इस बिल्डिंग में कोई एक शख्स कोरोना पॉजीटिव आया है। खार पुलिस स्टेशन के इनवेस्टिगेशन ऑफिसर (आईओ) कारसुरे ने इसे कनफर्म किया है।  

आईओ कारसुरे के मुताबिक अनीता राज की पार्टी में पांच लोग आए थे। इन पांचों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इन पांच लोगों में से एक अनीता राज के पति सुनी हिंगोरानी भी शामिल हैं। हालांकि, अनीता राज ने पार्टी करने के खबरों को खारिज किया है। 

वॉचमैन ने दी थी पुलिस को खबर 
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनीता राज ने पति के साथ मिलकर लॉकडाउन में घर पर एक छोटी सी गेट टू गेदर पार्टी होस्ट की थी। इसमें कुछ फ्रेंड्स को इनवाइट किया हुआ था। वॉचमैन ने देर रात जानकारी मिलते ही पुलिस को इस पार्टी के बारे में सूचना दे दी। 

पुलिस ने सीधा एक्ट्रेस अनीता राज और उनकी फैमिली को कॉल लगाया। इसके बाद अनीता के साथ उनके पति सुनील सीधा जाकर सिक्योरिटी गार्ड पर झगड़ा करने लगे। वॉचमैन के साथ झगड़ा का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। 

सफाई में अनीता राज ने कही ये बात 
अनीता राज ने इस पूरे मामले में अपनी सफाई भी दी है। अनीता राज ने कहा है कि  'मेरे पति डॉक्टर हैं। उनके एक फ्रेंड ने मेडिकल इमरजेंसी में कॉल लगाया था और इसी के बाद वो अपनी पत्नी के साथ घर आए थे। मानवता के नाते मेरे पति उन्हें मना नहीं कर सके। 

बकौल अनीता राज- 'पुलिस को गलत जानकारी दी गई। उन्होंने भी आकर परिस्थिति देखी और सही जानकारी मिलने के बाद हमसे माफी मांगी।' आपको बता दें कि अनीता राज टीवी सीरियल छोटी सरदारनी में नजर आ रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर