सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं अंकिता लोखंडे, एक पोस्ट में कुछ यूं बयां किया था अपना दर्द

Sushant Singh Rajput Ex-girlfriend Ankita Lokhande: सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे टूट गई थीं। उन्होंने एक पोस्ट में अपना दिल के सभी जज्बात बयां किए थे।

Sushant Singh Rajput Ankita lokhande
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत और अकिंता लोखंडे कई साल रिलेशनशिप में रहे थे
  • लंबे समय साथ रहने के बाद दोनों अचानक ही अलग हो गए थे
  • ब्रेकअप के कुछ वक्त बाद अंकिता ने इमोशनल पोस्ट शेयर की थी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत की मौत से हर कोई सन्न है। सुशांत ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपनी धाक जमाई थी। उन्होंने 'पवित्रा रिश्ता' जैसे शो से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसी शे के दौरान सुशांत और अंकिता लोखंडे एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों साथ में काफी खुश थे और क्वालिटी टाइम बिताते थे। उनके दरमियान सब कुछ सही था और कई लोगों का तो कहना था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, करीब 6 साल तक साथ रहने के बाद दोनों अचानक ही अलग हो गए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by sushita fanclub indonesia (@sushant_ankita_fc) on

दोनों का ब्रेकअप साल 2016 में हुआ था।  टीवी की दुनिया के बेस्ट कपल्स कहे जाने वाले सुशांत और अंकिता हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गए थे। दोनों के ब्रेकअप से फैन्स भी काफी दुखी और शॉक्ड थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुशांत सिंह राजपूत सपनों के पीछे इतना भागने लगे थे कि उन्हें अंकिता का प्यार भी इरिटेट करने लगा था। वहीं, ब्रेकअप के बाद अंकिता काफी टूट गई थीं। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने दिल जज्बात बयान किए थे। इस पोस्ट को अंकिता ने इंस्टाग्राम पर 13 जून, 2016 को शेयर किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

अंकिता ने पोस्ट में लिखा था, 'कोई भी महिला एक आदमी के पैसे खर्च कर सकती है। उसकी कार में घूम सकती है और मेन्यू देखकर चीजों को ऑर्डर कर सकती है, लेकिन एक असली महिला ही आदमी को उसके सपने पूरे करने में मदद कर सकती है। वह ऐसा करती है, जब भी आदमी टूटता है। वह उसे सपोर्ट करती है। उसे सफलता की राह पर बढ़ाती है। उसे सकारात्मक ऊर्जा से भरती है। हमेशा उसकी प्रशंसा करती है और जब भी वह नीचे गिरता है तो उसे छोड़कर नहीं जाती। अगर आपको ऐसी कोई महिला मिल जाए तो उसे जिंदगीभर के लिए अपना साथी बना लें।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर