नेहा कक्कड़-आदित्य नारायण की हुई शादी? पंडित ने पढ़े मंत्र और कपल ने पहना दी वरमाला- देखें वीडियो

Aditya Narayan Neha Kakkar wedding video: इंडियन आइडल 11 के होस्ट आदित्य नारायण और सिंगर नेहा कक्कड़ दोनों इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें कि दोनों की शादी की खबरें लगातार सुनने को मिल रही हैं।

Aditya Narayan and Neha Kakkar
Aditya Narayan and Neha Kakkar 

सिंगर आदित्य नारायण इन दिनों टीवी का सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में नेहा कक्कड़ बतौर जज नजर आ रही हैं। दोनों को लेकर ऐसी खबर आ रही है कि 14 फरवरी वेलेंटाइन डे यानी कल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि आदित्य नारायण के पापा उदित नारायण ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था। अब हाल ही में दोनों की शादी का एक वीडियो लीक हुआ है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का ये वीडियो इंडियन आइडल 11 के सेट से है। इस वीडियो में विशाल ददलानी काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। इस वीडियो में वरमाला हाथ में लेने के बाद आदित्य नारायण ने कुछ बोलते हैं जिसके बाद सभी हंसने लगते हैं।

बता दें कि उदित नारायण पिछले महीने अपनी पत्नी दीपा नारायण झा के साथ शो पर आए और उन्होंने इस खबर की घोषणा की। इसके साथ ही नेहा के माता-पिता भी मंच पर आए और दोनों की शादी पर इच्छा जाहिर की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Aditya (@_nehaaditya_) on

 

नेहा और आदित्य के माता-पिता के अलावा फैंस भी दोनों की शादी को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इससे पहले उदित नारायण ने कन्फर्म किया था कि दोनों सच में शादी नहीं करने जा रहे हैं। ये इंडियन आइडल के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट है। नेहा वहां जज है और मेरा बेटा शो को होस्ट करता है। लेकिन मैं चाहता हूं कि ये अफवाह सच हो जाए। नेहा एक कमाल की लड़की है और हमे खुशी होगी अगर वो हमारे घर की बहू बनती है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Neha Aditya (@_nehaaditya_) on

 

वहीं शादी की अफवाहों के बीच नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण पर एक गाना गोवा बीच पहले ही रिलीज हो चुका है। इस गाने को पीयूष भगत और शाजिया ने डायरेक्ट किया है। गाने को टोनी और नेहा ने गाया है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर