नेहा कक्कड़ ने दिया आदित्य नारायण को 'प्यार में धोखा', Goa Beach पर पैसे लूटकर भाग निकलीं- देखें वीडियो

Neha Kakkar Aditya Narayan Goa Beach Song Video: नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नेहा-आदित्य के खुल्लम-खुल्ला प्यार को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं...

Neha kakkar aditya narayan First Music Video With Tony kakkar Goa Beach Song Watch video
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण।   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण अपने लिंकअप को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
  • 14 फरवरी को नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • शादी से पहले नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण 14 फरवरी यानी कि 3 दिन बाद शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इंडियन आइडल-11 के ये दोनों स्टार अपने लिंकअप को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। लगातार रियलिटी शो इंडियन आइडल-11 के सेट पर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण रोमांटिक पल बिताते देखे जाते हैं। दोनों कभी साथ में डांस करते हैं तो कभी एक-दूसरे को गुलाब देते दिखते हैं। 
अब नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा और आदित्य खुल्लम-खुल्ला प्यार करते दिख रहे हैं। जी हां, बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़-आदित्य नारायण का ये वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इसमें दोनों साथ-साथ टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं। 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tonykakkar) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neha_holic_kajal) on


दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आदित्य नारायण-नेहा कक्कड़ का ये वीडियो 11 फरवरी को रिलीज हुए उनके पहले सिंगल गोवा बीच का है। इस म्यूजिक वीडियो में पहली बार नेहा और आदित्य ने साथ में स्क्रीन शेयर की है और बतौर मॉडल काम किया है। वेलेंटाइन डे से पहले रिलीज हुए इस रोमांटिक सॉन्ग को टोनी कक्कड़ ने क्रिएट किया है। साथ ही नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने इसे मिलकर आवाज दी है। वहीं सॉन्ग गोवा बीच को पीयूष भगत ने कोरियोग्राफ किया है। 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tonykakkar) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tonykakkar) on


वैसे आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की तैयारियों खूब चर्चा में हैं। आदित्य नारायण के पेरेंट्स की तरफ से नेहा को स्वीकार कर लिया गया है। वहीं नेहा के मम्मी-पापा को भी आदित्य काफी पसंद हैं। अब ऐसे में देखना ये है कि 14 फरवरी 2020 को दोनों सच में शादी करते हैं या फिर इंडियन आइडल-11 के लिए ये एक पब्लिसिटी स्टंट है।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर