Kartik Aaryan video: कटरीना कैफ के बाद कार्तिक आर्यन बर्तन धोते आए नजर, कहा- कहानी घर घर की

बॉलीवुड
Updated Mar 24, 2020 | 07:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kartik Aaryan quarantine video: कैटरीना कैफ के बाद कार्तिक आर्यन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बर्तन धोते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार्तिक के हाथ में लगी चोट भी दिख रही है।

Kartik Aaryan washes dishes during quarantine
Kartik Aaryan washes dishes during quarantine  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन ने धोए बर्तन
  • क्वारेंटीन के दौरान वीडियो आया सामने
  • पहले कटरीना का वीडियो भी हुआ था वायरल

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में छाया हुआ है। लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है। स्कूल, कॉलेज समेत लगभग सभी सार्वजनिक जगहों को बंद कर दिया गया है। ऑफिस कर्मचरियों को भी वर्क फ्रॉम होम दे दिया गया है। फिल्मों की शूटिंग्स पर भी 19 मार्च से लेकर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है। ऐसे में आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों में रहकर सेल्फ क्वारेंटीन कर रहे हैं। चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है।

दरअसल कार्तिक भी इन दिनों अपने परिवार के साथ सेल्फ क्वारेंटीन करते हुए फैमिली टाइम बिता रहे हैं। ऐसे में उनकी बहन कृतिका तिवारी ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बर्तन धोते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ कृतिका ने लिखा कि इसे क्वारेंटीन समझने की गलती न करें। ये घर का सामान्य सीन है। 

इसी वीडियो को कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर रीपोस्ट किया। जिसमें उनकी बहन बर्तन धोते हुए उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। कार्तिक ने इसके साथ लिखा, 'कहानी घर घर की।' वीडियो में उनके हाथ पर लगी चोट भी नजर आ रही है। कार्तिक से पहले कटरीना का भी बर्तन धोते हुए वीडियो सामने आया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on

कटरीना ने वीडियो में बताया कि उनकी हाउस हेल्प सेल्फ आइसोलेशन में हैं। ऐसे में मैं अपने बर्तन खुद धो रही हूं। कटरीना आगे मजाक में कहती हैं कि इसके लिए वो उन लोगों को ट्यूटोरियल दे रही हैं, जो भूल गए होंगे।वीडियो में कटरीना बर्तन के सा एक-एक करके सिंक से निकालकर बर्तन धोकर रैक में रखती हैं। इससे पानी कम बर्बाद हो। सेलेब्स की क्वारेंटीन के दौरान की कई वीडियोज सामने आ चुकी हैं। जिसमें वे एक्सरसाइज, पेटिंग, कुकिंग करते दिख रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर