Kartik Aaryan New Film: बुलंदी पर कार्तिक आर्यन के सितारे, दोस्ताना 2 के बाद हाथ लगी करण जौहर की नई फिल्म?

Kartik Aaryan New Film with Karan Johar: कार्तिक आर्यन एक के बाद एक कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। अब खबर है कि वे दोस्ताना 2 के बाद नए प्रोजेक्ट में भी करण जौहर के साथ काम कर सकते हैं।

Kartik Aaryan New Film with Karan Johar
Kartik Aaryan New Film with Karan Johar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन के हाथ लगी बड़ी फिल्म
  • दोस्ताना 2 के बाद नई फिल्म में करेंगे करण जौहर के साथ काम
  • शशांक खैतान फिल्म को करेंगे डायरेक्ट

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक के बाद एक हिट दिए जा रहे हैं। इन दिनों बॉलीवुड में उनका बोलबाला है और वे कई बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम कर रहे हैं। पिछले महीने कार्तिक की फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी, जिसमें सारा अली खान उनके अपोजिट नजर आईं। अब कार्तिक अपने अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। अब खबर है कि कार्तिक के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक फिल्ममेकर करण जौहर की नई फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसे शशांक खैतान बना रहे हैं। दरअसल हाल ही में शशांक खैतान ने घोषणा की थी कि वरुण धवन की मिस्टर लेले को डिब्बा बंद किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक मिस्टर लेले के बंद होने के बाद शशांक ने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karanjohar) on

कहा जा रहा है कि करण जौहर इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं और कार्तिक फिल्म में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो करण के साथ कार्तिक की ये दूसरी फिल्म होगी, क्योंकि वे पहले से ही उनके साथ दोस्ताना 2 कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shashankkhaitan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kartikaaryan) on

कार्तिक आर्यन फिलहाल भूल भूलैया 2 की शूटिंग में बिजी हैं, जो अक्षय कुमार की भूल भुलैया का रीमेक है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में उनके साथ पहली बार कियारा आडवाणी नजर आएंगी। ये फिल्म 31 जुलाई, 2020 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दोस्ताना 2 में कार्तिक, जान्हवी कपूर और लक्ष्य के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन की दोस्ताना का सीक्वल है। इन्हीं के साथ कार्तिक डायरेक्टर ओम राउत की एक्शन फिल्म भी कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर