Aaradhya in Saree: साड़ी पहनकर स्कूल पहुंचीं ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन, देखें ये तस्वीरें

बॉलीवुड
Updated Dec 20, 2019 | 21:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aaradhya Bachchan Wears Saree: ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन हाल ही में स्कूल में साड़ी पहने और गजरा लगाए पहुंचीं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

Aaradhya Bachchan in Saree with Mom Aishwarya Rai Bachchan
Aaradhya Bachchan in Saree with Mom Aishwarya Rai Bachchan 
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन हाल ही में साड़ी पहनकर स्कूल पहुंचीं
  • आराध्या स्कूल के एनुअल फंक्शन में तैयार होकर पहुंचीं थीं जहां उन्होंने परफॉर्मेंस दी
  • आराध्या इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रही हैं और ये फोटोज सोशल मीडिया पर छा गईं हैं

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन सबसे क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं। आराध्या एक बार फिर खबरों में बनी हुईं हैं और इस बार वजह है उनकी नई तस्वीरें। 

दरअसल हाल ही में आराध्या ने अपने स्कूल के एनुअल फंक्शन इवेंट में परफॉर्म किया जहां वो साड़ी पहने नजर आईं। आराध्या यहां लाल, हरे और पीले रंग की साड़ी पहनकर पहुंचीं। इसके साथ उन्होंने बन बनाकर उसमें गजरा लगाया। इस दौरान वो लाल लिपस्टिक और बिंदी लगाए भी नजर आईं। इस लुक में वो बेहद क्यूट लग रहीं थीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्कूल पहुंचीं, जो कि पिंक कलर का सूट पहने हुए थीं। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा। आराध्या के साथ स्कूल केवल ऐश्वर्या पहुंचीं लेकिन बाद में अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन और बृंदा राय (ऐश्वर्या की मां) भी यहां पहुंची। परिवार के सदस्यों के अलावा शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, फराह खान और रवीना टंडन भी यहां पहुंचे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

बता दें कि ऐश्वर्या ने साल 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के करीब 4 साल बाद 16 नवंबर 2011 को आराध्या का जन्म हुआ। हाल ही में वो 8 साल की हुईं हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर