फोटो में दिख रही ये बच्ची अपनी खूबसूरती से आज लाखों दिलों पर करती है राज, क्या इन्हें पहचान पाए आप?

Actress Throwback Photo: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है क्या इस फोटो को देखकर आप पहचान पाए कि तस्वीर में दिख रही ये बच्ची कौन है?

Actress Throwback Photo
Actress Throwback Photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस खूबसूरत एक्ट्रेस की थ्रोबैक फोटो
  • फोटो देखकर क्या आप पहचान पाए कि ये एक्ट्रेस कौन है?
  • मालूम हो कि यह फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है

कोरोना वायरस के चलते इस समय देश में लॉकडाउन है और इस समय पर सेलेब्स से लेकर आम लोग तक सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। जहां सेलेब्स इस दौरान अपनी थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं वहीं सेलेब्स के फैन पेज पर भी उनकी पुरानी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

अब एक एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर सोशल पर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक्ट्रेस की ये फोटो बहुत पुरानी है जिसमें उन्हें पहचानना लगभग नामुमकिन है। फोटो में एक्ट्रेस सबसे दाईं तरफ (Extreme Right) कोने में खड़ी है, जिसमें उनके साथ कई और दोस्त भी नजर आ रहे हैं। क्या आप पहचान पाए कि ये एक्ट्रेस कौन है? अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि ये बॉलीवुड की सबसे नामी और मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपनी खूबसूरती के चलते लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं और एक प्यारी सी बच्ची की मां भी हैं। क्या अब आपने पहचाना? अगर नहीं तो हम बता दें कि ये और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aishwarya Rai Fan - Amit (@amit_aishgang) on

इसके साथ ऐश्वर्या की एक अन्य फोटो भी है और इसमें भी वो अपने दोस्तों संग ही नजर आ रही हैं। इस फोटो में भी ऐश्वर्या को पहचानना मुश्किल है। बता दे कि इस फोटो में वो पीछे की तरफ दाईं तरफ से दूसरे नंबर पर हैं और मुस्कुरा रही हैं। ऐश की यह फोटो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। 

मालूम हो कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1997 में मणि रत्नम की तमिल फिल्म इरुवर से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिर इसी साल फिल्म और प्यार हो गया से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसमें वो बॉबी देओल के साथ नजर आईं। इसके बाद ऐश्वर्या ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और अपनी पहचान बनाई। इसके बाद 20 अप्रैल 2007 को उन्होंने एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। इसके बाद 16 नवंबर 2011 को वो मां बनीं और उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बाद अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थीं। इसके बाद वो मणि रत्नम की फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले करती दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर