अजय देवगन की बेटी की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने, काजोल समझकर फैंस हुए कंफ्यूज

Nysa Devgn New Photos: काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी काजोल की नई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। फैंस कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

Kajol and Nysa Devgn
Kajol and Nysa Devgn 
मुख्य बातें
  • काजोल ने अपनी बेटी न्यासा देवगन की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं
  • इन फोटोज में वो बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं
  • फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज सामने आते हैं जिन्हें लेकर वो खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनकी नई तस्वीरें सामने आईं है जो सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं, ये फोटोज काजोल ने शेयर की हैं।

काजोल ने न्यासा की जो फोटोज शेयर की हैं उनमें वो बेज कलर का लहंगा और सीक्विन ब्लाउज पहने हुए हैं। इसके साथ उन्होंने मिडल पार्टिंग कर बालों को खुला रखा और कानों में मौचिंग ईयररिंग्स पहने। इन दोनों ही तस्वीरों में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं और काफी खूबसूरत लग रही हैं। 16 साल की न्यासा की इन तस्वीरों पर कमेंट कर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। बेटी न्यासा की इन तस्वीरों को शेयर कर काजोल ने लिखा, 'इस डर के समय में हम सबको हैप्पी पिल की जरूरत है, मेरी हैप्पी पिल बनने के लिए शुक्रिया।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

न्यासा की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और वो कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि इसमें वो बिलकुल अपनी मां काजोल की तरह दिख रही हैं और वो फोटो देखकर कंफ्यूज हो गए। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा कि वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। 

सोशल मीडिया पर किया जाता है ट्रोल

काजोल की बेटी न्यासा को अक्सर उनके लुक की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है, जिसपर काजोल और अजय दोनों ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। न्यासा को ट्रोल करने पर अजय ने कहा था, 'इस तरह की ट्रोलिंग से ना केवल न्यासा बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। लोग कभी- कभी अपनी गरिमा भूल जाते हैं और बकवास करते हैं।' तो वहीं बेटी की ट्रोलिंग पर काजोल ने कहा था कि ये सब काफी डरावना होता है। पेरेंट्स होने के नाते हम हमेशा उन्हें प्रोटेक्ट करना चाहते हैं लेकिन फिर उसे ट्रोल किया जाता है तो हमें बुरा लगता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल अजय देवगन और काजोल की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर रिलीज हुई थी। उनकी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और फिल्म ने 275 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर