शादी के वचन देते हुए वायरल हुआ आकाश अंबानी का वीडियो, बेटी श्लोका मेहता को देख रोने लगे पिता

आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूसरे को शादी के वचन देते दिख रहे हैं।

Akash Ambani and Shloka Mehta
Akash Ambani and Shloka Mehta  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • इस वीडियो में आकाश और श्लोका एक दूसरे को शादी के वचन देते नजर आ रहे हैं
  • श्लोका के पिता रसेल मेहता बेटी श्लोका को देखकर भावुक होकर रोते दिख रहे हैं

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार अक्सर चर्चा में रहता है। पिछले साल 9 मार्च को उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता से शादी हुई थी जो कि काफी चर्चा में रही थी। हाल ही में उनकी शादी को एक साल पूरा हुआ है, जिसके बाद उनकी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आकाश और श्लोका एक दूसरे को शादी का वचन देते नजर आ रहे हैं। आकाश श्लोका को यह वचन देते हैं कि हम एक दूसरे की भावना का सम्मान करेंगे और सम्मान के साथ वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारी पूरी करेंगे तो वहीं श्लोका आकाश को वचन देती हैं कि खुशी और गम में हम एकदूसरे की गरिमा का सम्मान करेंगे। बीमारी और स्वास्थ्य में हम एक साथ रहेंगे। अपनी बेटी को शादी के वचन देते देख श्लोका के पिता रसेल मेहता भावुक होकर रोते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nitaambani (@nitaambani_official) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla) on

मालूम हो कि आकाश और श्लोका ने पिछले साल 9 मार्च को शादी की थी जिसमें तमाम बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं थीं। श्लोका ने अपनी शादी में अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लहंगे में गोल्ड एंब्रॉयड्री थी। इसके साथ श्लोका ने डायमंड नेकलेस, ईयररिंग्स, माथा पट्टी और नथ पहनी थी जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहीं थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shloka Mehta (@shloka_mehta_official) on

बता दें कि आकाश और श्लोका का परिवार कई सालों से एक दूसरे को जानता था। श्लोका और ईशा अंबानी एक दी स्कूल में पढ़ाती थीं। शादी के फंक्शंस में दोनों के बीच की दोस्ती तस्वीरों में भी नजर आती रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर