लाइमलाइट से दूर रहती हैं Akshay Kumar की बहन Alka Bhatia, 15 साल बड़े अरबपति बिजनेसमैन की हैं दूसरी वाइफ

Akshay Kumar Sister Alka Bhatia: अक्षय कुमार अपने अगले प्रोजेक्ट रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय ने फिल्म अपनी बहन अल्का भाटिया को डेडिकेट की है। जानिए अक्षय कुमार की बहन से जुड़ी कुछ बातें...

Alka Bhatia
Alka Bhatia 
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार ने फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू कर दी है।
  • अक्षय कुमार ने ये फिल्म अपनी बहन अल्का भाटिया को डेडिकेट की है।
  • अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं।

मुंबई. अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय ने फिल्म के सेट पर से कुछ फोटोज शेयर की है। वहीं, उन्होंने ये फिल्म अपनी बहन अल्का भाटिया को डेडिकेट की है।

अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं। हालांकि, वह अपने भाई अक्षय के बेहद करीब हैं। वह रक्षाबंधन को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके अलावा वह 2014 में फिल्म फुगली को प्रोड्यूस किया था। अल्का भाटिया ने 23 दिसंबर साल 2012 में अल्का ने सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की थी। सुरेंद्र उनसे 15 साल बड़े हैं। शादी के वक्त अल्का की उम्र 40 साल की थी। ऐसे में सुरेंद्र की उम्र 55 साल थी। 

Akshay Kumar Sister Alka Bhatia Pictures, Alka Bhatia Pictures - Filmibeat

अरबपति हैं अल्का भाटिया 
अल्का भाटिया करोड़ों की मालकिन हैं। उनके पिता सुरेश हीरानंदानी हाउस ऑफ हीरानंदानी' के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। ये एक लीडिंग बिजनेस ग्रुप है, जो रियल एस्टेट और हाउसिंग सेक्टर में काम करता है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में उनकी नेटवर्थ 1.3 बिलियन डॉलर थी। सुरेश हीरानंदानी की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी उन्होंने प्रीति नाम की लड़की से की थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे- नेहा, कोमल और हर्ष हैं।    

Akshay Kumar's sister Alka Bhatia with her groom Surendra Hiranandani during their wedding ceremony, held at Four Bungalow Gurudwara in Mumbai on December 23, 2012.Akshay Kumar's sister Alka Bhatia with her groom Surendra Hiranandani during their wedding ceremony, held at Four Bungalow Gurudwara in Mumbai on December 23, 2012.

लीड रोल में होंगी भूमि पेडनेकर
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन की बात करें तो इस फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में भूमि पेडनेकर लीड रोल में होंगी। टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद दोनों एक बार फिर साथ काम करेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

रक्षाबंधन में अक्षय कुमार की बहन का किरदार सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत निभाने जा रही हैं। अक्षय ने साल 2020 में रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर इस फिल्म की घोषणा की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर