Bell Bottom: 2021 में ये होगी अक्षय कुमार की पहली फिल्म, जारी हुआ फर्स्ट लुक

बॉलीवुड
Updated Nov 10, 2019 | 22:47 IST | टाइम्स नाऊ डिजीटल

Bell Bottom Akshay Kumar: साल 2020 में अक्षय कुमार की एक, दो, नहीं बल्कि चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं, साल 2021 में अक्षय कुमार की पहली फिल्म की भी घोषणा हो गई है।

Akshay Kumar
Akshay Kumar 
मुख्य बातें
  • साल 2021 में अक्षय कुमार फिल्म बेल बॉटम में नजर आएंगे।
  • अक्षय कुमार की ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी।
  • बेल बॉटम फिल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।

मुंबई. साल 2019 अक्षय कुमार की फिल्मों के नाम रहा। वहीं, साल 2020 में भी अक्षय कुमार की एक नहीं बल्कि चार फिल्में रिलीज होगी। अब साल 2021 के लिए भी अक्षय कुमार की पहली फिल्म की घोषणा हो गई है।

साल 2021 में अक्षय कुमार फिल्म बेल बॉटम में नजर आएंगे। ये एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। ये फिल्म 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।  इस फिल्म को रंजीत एम तिवारी डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य में शुरू होगी।

बेल बॉटम को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी प्रोड्यूस करेंगे। आपको बता दें कि दिवाली के मौके पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 ने 129 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

 

 

ईद में रिलीज होगी लक्ष्मी बॉम्ब 
साल 2020 में अक्षय कुमार सबसे पहले सूर्यवंशी में नजर आएंगे। ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी के किरदार में नजर आने वाले हैं।

सूर्यवंशी के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब होगी। लक्ष्मी बॉम्ब में खिलाड़ी कुमार ट्रांसजेंडर का रोल निभाने वाले हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। ऐसे में लक्ष्मी बॉम्ब की टक्कर सलमान खान की राधे से होगी। 

 

 

दिवाली में रिलीज होगी पृथ्वीराज चौहान
ईद के बाद अगले साल दिवाली भी अक्षय कुमार के नाम होगी। दिवाली के मौके पर अक्षय राजा पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में नजर आएंगे। इस साल अक्षय कुमार के बर्थडे पर फिल्म की घोषणा हुई थी। 

 

 

 

 

अक्षय इसके बाद बच्चन पांडे में नजर आएंगे। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। गौरतलब है कि अक्षय कुमार हाउसफुल 4 के बाद अब गुड न्यूज में लीड रोल में होंगे। इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दलजीत दोसांझ अहम रोल में हैं।            

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर