Alia Bhatt Video: सबके सामने फूट फूट कर रो पड़ीं आलिया भट्ट, बहन शाहीन ने गले लगाकर ऐसे संभाला

बॉलीवुड
Updated Dec 01, 2019 | 22:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Alia Bhatt New Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो फूट फूट कर रोती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनकी बहन शाहीन भी नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt वीडियो
Alia Bhatt वीडियो 

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट से बेहद प्यार करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बहन के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वो शाहीन के बारे में बात करते हुए फूट फूट कर रोने लगीं। इस दौरान आलिया की बहन उन्हें संभालती हुई नजर आईं। बता दें कि आलिया भट्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई के एक इवेंट में आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट पहुंची हुई थी। इस दौरान आलिया अपनी बहन के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं और अपने आंसुओं को बहने से रोक नहीं पाईं। उन्हें फूट फूट कर रोता देख शाहीन उन्हें चुप कराने लगी।लेकिन थोड़ी देर बाद आलिया खुद को संभालते हुए स्माइल करती हुई नजर आईं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही आलिया ने बहन शाहीन के 31वें जन्मदिन पर उन्हें विश किया था। इस दौरान सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लंबा पोस्ट लिखा था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा- 'अब यहां वो पल है जहां मैं अपनी बहन के जन्मदिन के लिए सही जन्मदिन का कैप्शन टाइप करने के लिए संघर्ष कर रही हूं...मैं इसे बार-बार लिखती हूं और हटा देती हूं और इसका कारण है कि मैं शुरुआत से ही शाहीन कि तरह एक अच्छी लेखक नहीं हूं। इसका ये भी कारण है कि हम एक ऐसी भाषा बोलते हैं जो शायद समझ में नहीं आएगी।' आपको बता दें कि शाहीन आलिया से पांच साल बड़ी हैं। इसके साथ ही हाल ही में उन्होंने अपना पहला किताब लॉन्च किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Alia (@aliaabhatt) on

 

वहीं शाहीन जब 12 साल की थी तब वो डिप्रेशन की शिकार हो चुकी थीं। बता दें कि उन दिनों डिप्रेशन से निकलना उनके लिए काफी मुश्किल हो गया था। ऐसे में आलिया भट्ट ने उन्हें डिप्रेशन से बाहर आने में काफी मदद की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आने वाले दिनों ब्रह्मास्त्र, सड़क 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर