Baiju Bawra: संजय लीला भंसाली ने किया खुलासा, आलिया भट्ट की फिल्म बैजू बावरा है उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती

बॉलीवुड
Updated Nov 24, 2019 | 08:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Film Baiju Bawra: संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी नई फिल्म बैजू बावरा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं उन्होंने बताया कि ये फिल्म उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

Sanjay Leela Bhansali की फिल्म बैजू बावरा
Sanjay Leela Bhansali की फिल्म बैजू बावरा 
मुख्य बातें
  • संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म बैजू बावरा को लेकर तैयारी शुरू कर चुके हैं।
  • भंसाली अपनी कई फिल्मों में गाने कंपोज कर चुके हैं।
  • संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली नई फिल्म बैजू बावरा को लेकर तैयारी शुरू कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि ये फिल्म उनके के लिए सबसे बड़ी चुनौती। बता दें कि आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म एक म्यूजिकल फिल्म है।वहीं संजय लीला भंसाली सबसे पहले आलिया के साथ इंशाअल्लाह बनाने वाले थे, लेकिन किन्हीं वजहों से बात नहीं बन पाई और फिल्म को कुछ वक्त के लिए ड्राप कर दिया गया।

संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा उनकी पहली और पूरी तरह से एक म्यूजिकल फिल्म है। जिसमें दो सिंगर की कहानी को दिखाया जाएगा। इसके अलावा इस फिल्म में दर्जनों गाने होंगे। भंसाली के कहा कि ये फिल्म एक कंपोजर के तौर पर उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि साल 1952 में बैजू बावरा में जो महान संगीत नौशाद साहब ने किया, वो मैं सोच भी नहीं सकता। उन ऊंचाइयों पर जाना मेरे लिए संभव ही नहीं है। बता दें कि संजय लीला भंसाली ने इसके म्यूजिक पर काम करना शुरू कर दिया है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjay Leela Bhansali FanClub (@sanjayleelabhansali) on

 

 

संजय लीला भंसाली ने ऑफिशियल तौर पर साल 2013 में आई फिल्म रासलीला: राम-लीला के बाद से अपनी खुद की फिल्मों के लिए म्यूजिक खुद ही तैयार करते हैं। इसके साथ ही कोशिश करते हैं कि उनके गानों में शॉट बेहतरीन हो। बैजू बावरा के लिए नए आवाज को लाने की तैयारी में है। इससे पहले मूल में मोहम्मद रफ़ी ने गानों को एक नए स्तर पर ले कर गए थे। उन्होंने कई शानदार गाने गाए, जिनमें 'ओ दुनिया के रखवाले', 'मन तड़पत हरि दर्शन को' आज आदि शामिल है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjay Leela Bhansali FanClub (@sanjayleelabhansali) on

 

इन गानों को लोग आज भी याद करते हैं और पसंद करते हैं। हिंदुस्तानी शास्त्रीय युगल उस्ताद अमीर खान और डीवी पलुस्कर भी मेल प्लेबैक टीम के हिस्सा थे 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर