लॉकडाउन के दौरान आलिया-रणबीर का साथ में वॉक करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स बोलें- ये दोनों लिव इन में हैं क्या?

बॉलीवुड
Updated Mar 29, 2020 | 11:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Alia Bhatt & Ranbir Kapoor video: लॉकडाउन के दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद से दोनों के लिव इन में होने की खबरें उड़ने लगी हैं।

Alia Bhatt & Ranbir Kapoor video
Alia Bhatt & Ranbir Kapoor video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आलिया और रणबीर का वीडियो आया सामने
  • लॉकडाउन के दौरान साथ दिखा कपल
  • वीडियो देख लिव इन की उड़ने लगी खबरें

इन दिनों हर तरफ कोरोना वायरस का कहर है। इसके चलते पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। बॉलीवुड सेलेब भी सेल्फ क्वारेंटाइन कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। शुरुआत से ही उनका रिलेशनशिप सुर्खियों में रहा है। लॉकडाउन के दौरान आलिया और रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच एक सवाल खड़ा कर दिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आलिया और रणबीर वॉक करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि वे रणबीर के डॉग को वॉक करवाने के लिए बाहर लाए थे। रणबीर और आलिया इस वीडियो में कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। जिसके बाद से दोनों के लिव इन में रहने की खबरें आने लगी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#aliabhatt #ranbirkapoor snapped at their apartment compound with their doggie Lionel #viralbhayani @viralbhayani A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये दोनों लिव इन में हैं क्या?', वहीं दूसरे ने भी यही सवाल किया। हालांकि कुछ लोग लॉकडाउन के दौरान उनके बाहर निकलने पर भी कमेंट कर रहे हैं। 

इस वीडियो के वायरल होने से पहले कल यानी शनिवार को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पालतू जानवरों की कुछ फोटोज शेयर की थीं। जिनमें रणबीर के दोनों डॉग्स भी थे। इससे भी रणबीर और आलिया के साथ में रहने की खबरों को हवा मिलने लगी। हालांकि अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Time to show off some photography.. Ufff! #lovethypet A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt) on

बता दें कि कुछ दिन पहले आलिया और रणबीर के ब्रेकअप की भी खबरें आईं थीं। जिसके वजह आलिया के प्रति रणबीर के 'रुखे बर्ताव' को बताया जा रहा था। हालांकि आलिया ने एक फोटो शेयर कर इसे अफवाह साबित कर दिया। इस फोटो को रणबीर ने क्लिक किया था, आलिया ने उनका नाम मेंशन किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
stay home &... watch the sunset #stayhomestaysafe P.S - credit to my all time fav photographer RK A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो आलिया और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। अयान मुखर्जी की ये फिल्म 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर