Independence Day 2021: Amitabh Bachchan से Akshay Kumar तक, इन सेलेब्स ने दी 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Bollywood Celebrities Shared Independence Wishes: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड के नामी सेलिब्रिटीज ने देश के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

Bollywood celebrities, bollywood celebrities wishes on independence day, celebrities wishes independence day 2021,
आजादी के पर्व पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दिया संदेश   |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • स्वतंत्रता दिवस पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने देश को शुभकामनाएं दी। 
  • शोले फेम धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है।
  • देश भक्ति गीत पोस्ट करके अक्षय कुमार ने अपने सभी फैंस को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे कहा है।

Independence Day 2021, Bollywood Celebrities Independence Wishes: आज हर एक भारतवासी 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस बार भी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्थित लाल किले पर झंडा फहराया। इस मुख्य पर्व पर देश के प्रधानमंत्री ने सभी भारतवासी को संबोधित भी किया। आज ही के दिन भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस पर हर एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान को याद करता है। और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करता है। इस दिन लोग हर्षोल्लास से अपने विविध संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। इस खास अवसर पर बॉलीवुड के कई नामी सेलिब्रिटीज ने हर एक देशवासी को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। 

अमिताभ बच्चन

ट्विटर पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करके अमिताभ बच्चन ने हर एक देशवासी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा 'स्वतंत्रता दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं'। 

धर्मेंद्र

सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र ने भी अपने सभी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। तिरंगे में रंगी अपनी एक खूबसूरत फोटो पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र ने 'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे' लिखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने भी एक खास तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'विश्व भर में रह रहे सभी भारतीयों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर दिशा में दिन दुगनी, रात चौगुनी तरक्की करे'। इसके साथ उन्होंने अंग्रेजी में भी सभी भारतवासियों को यह संदेश दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अक्षय कुमार

देश के जवानों को ट्रिब्यूट देते हुए अक्षय कुमार ने अरमान मलिक का एक खूबसूरत गाना पोस्ट किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

अजय देवगन

अजय देवगन ने बैकग्राउंड में तिरंगे के साथ खुद की फोटो शेयर करते हुए सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा

इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स को डेडिकेट करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर इंडिपेंडेंस डे की शुभकामनाएं दी है। 

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने भी देश के जवानों को अपना पोस्ट समर्पित करते हुए सभी भारतवासी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शेरशाह मूवी में दिखाई दिए हैं। यह फिल्म शहीद विक्रम बत्रा पर आधारित है।

आलिया भट्ट

इंस्टाग्राम स्टोरी पर आकाश और बादलों का एक वीडियो शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने अपने फैंस को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे विश किया। 

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ ने आज एथेनिक वियर- सफेद कुर्ता पजामा और सिल्वर झुमका में हाथ में तिरंगा पकड़े फोटो शेयर की और 'आजादी मुबारक जय हिंद' लिख कर बधाई दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

परेश रावल

ट्विटर पर परेश रावल ने भी सभी देशवासियों को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे की बधाई दी है।

फरहान अख्तर

सोशल मीडिया पर फरहान अख़्तर ने भी सभी देशवासी को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे लिखकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। 

निमृत कौर

आजाद हिंदुस्तान को अपना पोस्ट समर्पित करते हुए निमृत कौर ने भी सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। 

कंगना रनौत

देश के लिए कुर्बान हुए शहीदों को अपना पोस्ट शेयर करते हुए कंगना रनौत ने सभी भारतवासी को बधाई दी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर