दिवाली के मौके पर Amitabh Bachchan ने शेयर की जया संग थ्रोबैक तस्वीर, तो इन सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड
Updated Oct 27, 2019 | 08:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

देशभर में दिवाली (Diwali) का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीर या वीडियो शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Amitabh bachchan Photo
Amitabh bachchan Photo 
मुख्य बातें
  • देशभर में दिवाली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है।
  • इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने पत्नी और बेटी संग थ्रौबेक तस्वीर शेयर की है।
  • अनुपम खेर ने भी फैंस को खास अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

देशभर में दिवाली की धूम है। सभी लोग दीपोत्‍सव की तैयारियों में व्‍यस्‍त हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी दिवाली के त्योहार को धूम-धाम से मना रहे हैं। बता दें कि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस दिवाली अपने घर पर शानदार सेलिब्रेशन पार्टी रखी थी। वहीं कुछ स्टार्स सोशल मीडिया पर तस्वीर या वीडियो शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले अमिताभ बच्चन का नाम आता है।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर दो थ्रौबैक तस्वीर शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। बिग बी ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीर शेयर की है। एक में वो अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में वो जया बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। जया इसमें अमिताभ का हाथ पकड़े हुए हैं।

दोनों ही तस्वीर में एक्टर हाथों में फुलझड़ी जलाए हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं। सुख शांति समृद्धि, सदा।' इसके अलावा उन्होंने कहा इसे सभी बधाइयों के जवाब के रूप में स्‍वीकार करें। व्यक्तिगत रूप से सभी को जवाब दे पाना असंभव है।

 

वहीं अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा-आप सभी को बहुत-बहुत समृद्ध और शांतिपूर्ण दिवाली की शुभकामनाएं। भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दें। आप सभी को प्यार। शुभ दीपावाली। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिवाली की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर किसी ने तस्वीर तो किसी ने वीडियो शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर