Remo D'Souza के जल्द स्वस्थ्य होने की Amitabh Bachchan ने की कामना, ट्विटर पर लिखा खास नोट

Amitabh Bachchan Wish Remo D'Souza Speedy Recovery: रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी लिजेल ने सूचित किया था कि एक ब्लॉकेज की वजह से उनकी एंजियोग्राफी की जा रही है...

Amitabh Bachchan Tweet for Remo D'Souza’s Speedy Recovery
अमिताभ बच्चन और रेमो डिसूजा। 
मुख्य बातें
  • रेमो डिसूजा को इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा था इस खबर से सबको बहुत बड़ा झटका लगा।
  • अब अमिताभ बच्चन ने रेमो डिसूजा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा को इस हफ्ते की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा था इस खबर से सबको बहुत बड़ा झटका लगा और तभी से रेमो को लेकर सभी बेहद चिंतित हैं। मशहूर हस्तियां और गीता कपूर, टेरेंस लुईस जैसे रेमो के करीबी दोस्त लगातार उनके स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे रहे हैं।

रेमो डिसूजा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी लिजेल ने सूचित किया था कि एक ब्लॉकेज की वजह से रेमो की एंजियोग्राफी की जा रही है। अब अमिताभ बच्चन ने भी रेमो डिसूजा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

अमिताभ बच्चन ने रेमो डिसूजा के लिए दिल से नोट लिखा है। साथ ही उनके स्वस्थ्य होने के लिए प्रार्थना की है। अमिताभ बच्चन ने फैन्स द्वारा बनाए गए वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'जल्द स्वस्थ्य हो जाओ रेमो... प्रार्थनाएं!! और आपकी शुभकामनाएं के लिए धन्यवाद।' 

रेमो डिसूजा ने श्रद्धा कपूर की एबीसीडी 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। कथित तौर पर श्रद्धा, रेमो को देखने अस्पताल भी पहुंचीं। एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि श्रद्धा चुपचाप रविवार को रेमो का हाल जानने अस्पताल पहुंची थीं। जहां वो कुछ समय तक रुकीं और डायरेक्टर की पत्नी लिजेल से बात करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। 


हाल ही में रेमो डिसूजा की फिल्म रेस 3 के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट शेयर किया था। ETimes से बात करते हुए, उन्होंने कहा था कि उनकी रेमो की पत्नी लिजेल से बात हुई थी और अब कोरियोग्राफर की हालत स्थिर है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर