Salim Khan Birthday: सलीम-जावेद की जोड़ी ने संवारा था इस शख्स का करियर, जो बाद में बना दोनों के बीच लड़ाई की वजह 

Salim Khan Birthday: हिंदी सिनेमा के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान आज अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक समय पर उनकी और जावेद की जोड़ी बॉलीवुड जगत में काफी मशहूर थी लेकिन एक शख्स की वजह से इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी।

Split between salim khan and javed akhtar, why did salim khan and javed akhtar split
सलीम खान और जावेद अख्तर 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में राइटर जोड़ी के नाम से मशहूर थी सलीम-जावेद की जोड़ी।
  • दोनों ने एक साथ सिनेमा को दी हैं 22 फिल्में।
  • एक शख्स के कारण टूट गई थी इन दोनों की जोड़ी।

Salim Khan Birthday, Salim Khan And Javed Akhtar Split: सलीम खान (Salim Khan) हिंदी सिनेमा के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर हैं जो आज अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में सलीम जावेद ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1945 में इंदौर शहर में हुआ था। एक समय था जब बॉलीवुड जगत में सलीम और जावेद की जोड़ी की मिसाल दी जाती थी। दोनों की दोस्ती बहुत अच्छी और गहरी थी, इस जोड़ी को राइडर जोड़ी के नाम से जाना जाता था। कई बॉलीवुड एक्टर्स को सुपर स्टार बनाने में सलीम-जावेद का अहम योगदान रहा है। इस जोड़ी ने एक बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार का करियर भी संवारा था। ‌ लेकिन इसी अभिनेता की वजह से सलीम-जावेद की दोस्ती टूट गई थी।

इस शख्स की वजह से टूट गई थी सलीम-जावेद की जोड़ी 

मशहूर पत्रकार अनिता पध्ये की मराठी बुक 'यही रंग यही रूप' में उस किस्से का जिक्र किया है जब एक बॉलीवुड एक्टर की वजह से सलीम और जावेद की जोड़ी टूट गई थी। अनिता ने अपनी किताब में लिखा है कि इस राइटर जोड़ी ने एक स्क्रिप्ट के साथ अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था। यह फिल्म जब बनी तब इसका नाम 'मि. इंडिया' रखा गया था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को यह स्क्रिप्ट खास पसंद नहीं आई जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया था। बिग बी को लगता था कि लोग बड़े पर्दे पर उन्हें देखने आते हैं, ऐसे में कोई दर्शक सिर्फ आवाज क्यों सुनना चाहेगा। अमिताभ बच्चन के मना करने के बाद सलीम-जावेद काफी उदास हो गए थे। 

सलीम-जावेद का मानना था कि इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन बेस्ट हैं, लेकिन अमिताभ बच्चन ने यह फिल्म करने से मना कर दिया था। जावेद को यह बात इतनी बुरी लगी कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिर कभी काम करने से मना कर दिया था। लेकिन सलीम को जावेद की यह बात पसंद नहीं आई। फिर अमिताभ बच्चन की होली पार्टी में जावेद पहुंचे थे जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन से यह कहा था कि सलीम खान उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे। इस वजह से सलीम और जावेद की जोड़ी में दरार आ गई थी और इन दोनों ने फिर कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया था। वहीं, मि. इंडिया फिल्म अनिल कपूर को ऑफर की गई थी जो 1987 की हिट फिल्म रही थी।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर