Salim Khan Bday: हेलेन को दिल दे बैठे थे चार बच्चों के पिता सलीम खान, पत्नी को तलाक दिए बिना की थी दूसरी शादी

बॉलीवुड दबंग सलमान खान के पिता और जाने माने स्क्रीन राइटर सलीम खान का आज जन्मदिन है और वो 85 साल के हो गए हैं। सलीम के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

Salim Khan with wife Sushila Charak and Helen
Salim Khan with wife Sushila Charak and Helen 
मुख्य बातें
  • स्क्रीन राइटर सलीम खान का आज जन्मदिन है और वो 85 साल के हो गए हैं।
  • सलीम खान के 5 बच्चे हैं और उन्होंने दो शादियां की हैं।
  • सलीम ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की थी हेलेन से शादी।

बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर व स्क्रीन राइटर सलीम अब्दुल राशिद खान का आज जन्मदिन है और वो 85 साल के हो गए हैं। सलीम का जन्म 24 नवंबर 1935 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। सलीम अपने भाई बहनों में सबसे छोटे थे और उस समय वो केवल 14 साल के ही थे जब उनके माता- पिता दोनों का निधन हो गया था। 

इस बीमारी से पीड़ित थीं सलीम की मां

सलीम खान की उम्र उस समय 9 साल थी जब उनकी मां का टीबी के कारण निधन हो गया। निधन से चार साल पहले से उनकी मां इस बीमारी से पीड़ित थीं जिसके चलते वो ना ही अपने बच्चों के नजदीक जा पाती थीं ना उन्हें प्यार कर पाती थीं और इसके चलते सलीम अपनी मां के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए। इसका बाद साल 1950 में उनके पिता का भी निधन हो गया और इस वक्त सलीम की उम्र 14 साल थी। जिसके बाद सलीम के भाई ने पढ़ाई में उनकी मदद की। उन्होंने अपनी बीए की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ- साथ सलीम स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छे थे, इसके साथ ही वो ट्रेंड पायलट भी थे। सलीम दिखने में भी अच्छे थे और इसके चलते अक्सर उनके क्लासमेट उन्हें एक्टर बनने की सलाह देते थे। 

400 रुपये मासिक सैलरी

फिल्म डायरेक्टर के. अमरनाथ ने सलीम खान के देखा और उनके लुक्स से इंप्रेस होकर फिल्म बारात में उन्हें सपोर्टिंग रोल के लिए साइन कर लिया, जिसके लिए उन्हें 1000 रुपये साइनिंग अमाउंट जबकि फिल्म में शूटिंग के समय तक 400 रुपये मासिक सैलरी ऑफर की गई। सलीम ने यह ऑफर स्वीकार कर लिया और मुंबई शिफ्ट हो गए। यह फिल्म साल 1960 में रिलीज हुई और बड़े पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। 

बी- ग्रेड फिल्मों में किया काम

वो फिल्मों प्रिंस सलीम के नाम से काम करते थे। सलीम को फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के रोल मिलते थे और इस दौरान उन्होंने बी- ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। कई फिल्मों में सलीम खान का रोल इतना छोटा होता था कि उन्हें क्रेडिट तक नहीं दिया जाता था। साल 1970 तक उन्होंने 14 फिल्मों में काम किया जिसमें तीसरी मंजिल, सरहदी लुटेरा और दीवाना जैसी फिल्में शामिल हैं। करीब 25 फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वो एक्टर नहीं बन सकते, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और वो वापस इंदौर नहीं लौट सकते थे। जिसके बाद उन्होंने स्क्रीन राइटिंग पर फोकस किया और अपनी अलग पहचान बनाई। 

हेलेन से हुआ प्यार

सलीम खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 18 नवंबर 1964 को सुशीला चरक से शादी की और दोनों के चार बच्चे हुए, तीन बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान व एक बेटी अलवीरा खान। लेकिन इसके बाद सलीम खान का अफेयर एक्ट्रेस हेलेन रिचर्डसन से हो गया और उन्होंने शादी का फैसला कर लिया और साल 1981 में दोनों की शादी हो गई।

सलीम का शादी से टूट गईं सुशीला

सलीम की दूसरी शादी से उनकी पहली पत्नी सुशीलू बुरी तरह टूट गईं, लेकिन वो सलीम से अलग नहीं होना चाहती थीं। सुशीला और उनके बच्चे हेलेन को पसंद नहीं करते थे लेकिन हेलेन ने सलीम और सुशीला के साथ उनके घर में रहना शुरू कर दिया और धीरे- धीरे उनके हेलेन के रिश्ते सुशीला और उनके चारों बच्चों के साथ अच्छे हो गए। आज भी सभी के बीच अच्छे रिश्ते हैं और सब एक घर में एक छत के नीचे रहते हैं। 

अर्पिता को लिया गोद

हेलेन और सलीम ने एक बेटी अर्पिता को गोद लिया। बताया जाता है कि हेलेन को अर्पिता सड़क पर रोती हुईं मिली थीं जिसके बाद उन्होंने अर्पिता को गोद ले लिया। वहीं सलीम के चारों बच्चे भी अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं, तो वहीं सलमान का अर्पिता के लिए प्यार जगजाहिर है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर