Pati Patni Aur Woh की सफलता को ऐसे एन्जॉय कर रहीं अनन्या पांडे, सामने आई एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

बॉलीवुड
Updated Dec 28, 2019 | 17:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ananya Panday Pics: अनन्या पांडे की फिल्म पति पत्नी और वो को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म में उनकी और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं एक्ट्रेस फिल्म की सफलता को खूब एन्जॉय कर रही हैं।

Ananya Panday
Ananya Panday  
मुख्य बातें
  • अनन्या पांडे इन दिनों वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।
  • हाल ही में रिलीज उनकी फिल्म पति पत्नी और वो सफल साबित हुई है।
  • एक्ट्रेस जल्द नई फिल्म खाली पीली की शूटिंग शुरू करेंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म पति पत्नी और वो की सफलता को खास अंदाज में एन्जॉय कर रही हैं। बता दें कि इस महीने रिलीज हुई उनकी फिल्म पति पत्नी और वो लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म में उनकी और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री देखने को मिली। 'पति पत्नी और वो' अनन्या पांडे की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

अनन्या पांडे इन दिनों छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल एक्ट्रेस मुंबई से बाहर अलीबाग में घूमने पहुंची हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'ये सब इंद्रधनुष है और ये मेरे लिए यूनिकॉर्न'। 

इन तस्वीरों में वो स्वीमिंग पूल के बीचों बीच नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस बीते दिनों अपने दोस्तों के साथ दुबई घूमने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई दी।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ananya (@ananyapanday) on

 

पति पत्नी और वो की सफलता के बाद एक्ट्रेस जल्द अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू करेंगी। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि अपनी अगली फिल्म खाली पीली की शूटिंग शुरू करने के लिए एक्साइटेड हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ananya(@ananyapanday) on

 

बता दें कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म खाली पीली को मकबूल खान डायरेक्ट करने जा रहे है। वहीं इसे अली अब्बास जफर प्रोड्यूस करेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर