Anushka Sharma ने स्विमसूट पहनकर किया Baby Bump फ्लॉन्ट, मिसेज कोहली ने जिंदगी को लेकर दी ये खास सलाह

anushka sharma New pregnancy look: अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नई तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

anushka sharma virat kohli wife swimsuit Hot look Flaunts baby bump
अनुष्का शर्मा। 
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा जल्द अपने पहले बच्चे के जन्म देने वाली हैं।
  • अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ फैंस से ये खुशखबरी शेयर की थी।
  • अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का ने नई खूबसूरत फोटो शेयर की है।

अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और जल्द वो अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ अपने फैंस से ये खुशखबरी शेयर की थी। फिलहाल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नई तस्वीर शेयर की है जिसमें अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

अनुष्का शर्मा पूल में खड़ी में ब्लैक कलर का स्विमसूट पहने हुए दिख रही हैं जो कि उनपर काफी सूट कर रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लाइफ को लेकर खास नोट भी लिखा है। अनुष्का शर्मा ने Eckhart Tolle की एक लाइन को जीवन से कनेक्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'आपके जीवन में पहले से मौजूद बेहतर को स्वीकार करते हुए सभी बहुतायत के लिए नींव है। उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने मुझे दया दिखाई और मुझे इस दुनिया में अच्छाई है इसपर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया। मेरे दिल को पर्याप्त खोलकर इसके लिए आगे प्रेक्टिक करूंगी ताकि इसे आगे बढ़ाया जा रहे।' 

अनुष्का ने आध्यात्मिक गुरू Ram Dass की लाइन लिखते हुए इस पोस्ट को पूरा लिया। उन्होंने आखिरी में लिखा, 'इस सब के बाद, हम सभी बस एक दूसरे के घर चल रहे हैं...।'

अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ एक फोटो साझा कर बताया था कि वह जनवरी, 2021 में बेबी को जन्म देंगी। पहले भी अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में वह समुद्र के किनारे खड़ी होकर बेबी बंप की ओर निहारती दिखी थीं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया था, 'अपने अंदर जिंदगी के निर्माण का अनुभव करने से ज्यादा वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो फिर वास्तव में क्या है?' 
 

3 साल पहले हुई अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की शादी
साल 2013 में एक शैंपू के ऐड के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात हुई थी। इसके बाद साल 2014 में विराट और अनुष्का अपने अफेयर को लेकर चर्चा में आ गए थे। दोनों वक्त मिलते ही मुलाकात का मौका नहीं छोड़ते थे। दोनो लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी में रचाई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर