Anushka Sharma Q&A: विराट कोहली को ये चीज करती है सबसे परेशान, बच्चे के सवाल पर अनुष्का शर्मा ने दिया ये जवाब

Anushka Sharma Question Answer Session: अनुष्का शर्मा ने पहली बार अपने फैंस के लिए सवाल-जवाब का एक सेशन रखा। इसमें उन्होंने बेबी प्लानिंग, विराट कोहली और पसंदीदा खाने से जुड़े सवालों का जवाब दिया।

Virat Kohli And Anushka Sharma
Virat Kohli And Anushka Sharma 
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस से बात करती हैं।
  • अनुष्का ने आज एक खास सवाल जवाब सेशन रखा।
  • अनुष्का ने इसमें बच्चे, विराट समेत कई सवालों का जवाब दिया है।

मुंबई.  सोशल मीडिया पर सेलेब्स अपने फैंस के सवालों का अक्सर जवाब देते हैं। अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इसमें विराट कोहली से लेकर बेबी प्लानिंग से जुड़े अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया है। 
 
अनुष्का शर्मा की इंस्टा स्टोरी में एक फैन ने पूछा- क्या आपके आस-पास मौजूद लोग बच्चे के बारे में आपसे कहते हैं? अनुष्का ने इसके जवाब में लिखा- 'नहीं, कोई नहीं बस सोशल मीडिया पर लोग अक्सर पूछते हैं।'  

अनुष्का से फैंस ने पूछा कि किसी भी रिलेशनशिप को आखिर तक ले जाने के लिए क्या जरूरी है? इस पर अनुष्का ने जवाब दिया- 'विश्वास, एक अच्छा रिलेशनशिप कमिटमेंट होता है। एक दूसरा के अच्छे और बुरे में साथ देने का वादा होता है।'

विराट कोहली को ये चीज नहीं पसंद 
अनुष्का से एक फैन ने पूछा कि आप ऐसा करोगे, जिससे विराट कोहली को सबसे ज्यादा गुस्सा होते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि- 'जब मैं उसे किसी भी बोर्ड गेम में हरा देती हूं। वह किसी भी गेम में हारने से नफरत करता है।'

अनुष्का शर्मा से इस सवाल- जवाब सेशन में एक फैन ने पूछा कि- 'आप विराट की हेल्प लोगे? इस पर अनुष्का शर्मा ने कहा कि- 'हां, टाइट बोतल खोलने में और भारी कुर्सियों को उठान में मदद लूंगी।'

Anusha Sharma

ये था जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला
अनुष्का से एक फैन ने पूछा कि उन्हें कौन सा मीट सबसे ज्यादा पसंद है। इस पर अनुष्का ने बताया कि- 'मैं 2015 से शाकाहारी हो गईं हूं। ये मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था। वहीं, अनुष्का ने ये भी बताया कि वह एक अच्छी कुक भी हैं।' 

अनुष्का ने अपनी फेवरेट पहाड़ी डिश पर कहा कि उन्हें  चैसू, मूली की थेछवानी, पहाड़ी बेहद पसंद हैं। इसके अलावा अनुष्का को अपनी मां वेज मोमो और वर्सोवा संजीव इनक्लेव में पानी पूरी भइया के गोल गप्पे काफी पसंद है।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर