Anushka Sharma Photos: पति विराट कोहली को अनुष्का शर्मा ने ऐसे लगाया गले, देखिए एयरपोर्ट से आईं ये तस्वीरें

बॉलीवुड
Updated Nov 25, 2019 | 11:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Anushka Sharma Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। प्रोफेशनल लाइफ से समय निकालकर दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर टाइम बिताते नजर आते हैं।

virat kohli को एयरपोर्ट लेने पहुंची अनुष्का शर्मा
virat kohli को एयरपोर्ट लेने पहुंची अनुष्का शर्मा 
मुख्य बातें
  • हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की खास तस्वीरें सामने आई है।
  • बीते रात अनुष्का अपने पति विराट कोहली को लेने एयरपोर्ट पहुंची थीं।
  • एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं।अक्सर उन्हें पति विराट कोहली के साथ वेकेशन एन्जॉय करते देखा जाता है। इसके अलावा विराट और अनुष्का अपनी जबरदस्त बॉन्डिंग के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अनुष्का अपने पति विराट कोहली को लेने एयरपोर्ट पहुंची। हाल ही में दोनों की खास तस्वीरें सामने आई है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बीते दिनों अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस यहां अपने पति विराट कोहली लेने पहुंची थीं। सामने आई तस्वीरों में अनुष्का शर्मा की एक्साइटमेंट देखते बन रही है। बता दें कि एक्ट्रेस कार में बैठी पति का इंतजार कर रहीं थीं। इस दौरान वो लगातार स्माइल कर रही थीं। थोड़ी देर बाद जब विराट वहां पहुंचे तब दोनों ने एकदूसरे को कसकर गले लगाया और किस किया।

इस दौरान विराट और अनुष्का काफी खुश नजर आए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा के ड्राइवर भी हंसते हुए नजर आए। 

 

बता दें कि अनुष्का मुंबई एयरपोर्ट पर पिंक हुडी में स्पॉट हुईं, इसके साथ ही विराट कोहली ने Athleisure लुक में नजर आए। पिछले दिनों ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भुटान छुट्टियां बिताने गए थे। इस दौरान दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो में नजर आई थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

इस फिल्म में वो शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ नजर आई थी। मेगास्टारर फिल्म होने के बावजूद 'जीरो' बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 'जीरो' के बास अनुष्का शर्मा ने अपनी अगली फिल्म को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर