Anushka Sharma Makeup Artist Death: अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट का निधन, एक्ट्रेस ने किया भावुक पोस्ट

बॉलीवुड
Updated Dec 06, 2019 | 21:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Anushka Sharma Makeup Artist Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वगल का निधन हो गया है जिसे लेकर एक्ट्रेस ने भावुक पोस्ट किया है।

Anushka Sharma with Subhash Vagal
Anushka Sharma with Subhash Vagal 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट सुब्बू का निधन हो गया है
  • अनुष्का ने उनके निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा है
  • अनुष्का के साथ- साथ कई सेलब्स ने उनके निधन पर दुख जताया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी कि उनके मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वगल (सुब्बू ) का निधन हो गया है। अनुष्का ने अपने साथ उनकी कुछ तस्वीरें शेयर कर एक भावुक पोस्ट लिखा। 

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, 'वो दयालु, विनम्र और ब्रीलियंट थे। एक कलाकार, मैं हमेशा उन्हें यही कहती थी। सुब्बू हमेशा हमारे देश के सबसे ज्यादा प्यार और इज्जत पाने वाले मेकअप आर्टिस्टों में से एक रहेंगे। जब भी उन्होंने मेरे चेहरे को छुआ अपने बेहतरीन टैलेंट से मुझे खूबसूरत लुक दिया। और अपने खूबसूरत काम के लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। एक बेहतरीन बेटा, भाई और एक खूबसूरत शख्स आज हमें छोड़ गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सुब्बू।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए सोनम कपूर, करण जौहर, बिपाशा बसु, अथिया शेट्टी, काजल अग्रवाल, ऐशा गुप्ता, अदिति राव हैदरी और डब्बू रतनानी समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। सभी ने कमेंट कर सुब्बू की आत्मा की शांति कि दुआ की। इस पोस्ट के अलावा अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी सुब्बू से जुड़े पोस्ट किए। अनुष्का ने उनकी और उनके काम की तारीफ की।

वहीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ की। बता दें कि सुब्बू ने अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा, जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी और सोनम कपूर सहित कई सेलेब्स का मेकअप कर चुके थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर