Anushka Sharma Dress Cost: अनुष्का शर्मा की तरह आप भी पहन सकते हैं ये मैक्सी ड्रेस, आपके बजट में है इसकी कीमत

Anushka Sharma maxi dress costs: अनुष्का शर्मा की ये ड्रेस प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एकदम सही फैशनेबल ऑप्शन है। क्योंकि ये उतनी महंगा नहीं है जितना आपने सोचा होगा..

Anushka Sharma maxi dress costs Know Here
अनुष्का शर्मा। 
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा का आठवां महीना चल रहा है।
  • अनुष्का और विराट कोहली जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है। 
  • वैसे अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी में भी शूटिंग वर्क कर रही हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी ने कम नहीं है। जहां अनुष्का बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री में से एक है वहीं विराट कोहली भारत के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर है। जब दोनों की शादी हुई तो हर कोई कपल की वेडिंग फोटोज देखने के लिए बेताब था। सोशल मीडिया पर दोनों के फैन्स ने कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं और शादी की तस्वीरें-वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए थे। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सातवें आसमान पर हैं क्योंकि जल्द कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। 

वैसे अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं। कुछ टाइम पहले ही एक्ट्रेस को शूटिंग करते हुए देखा गया था। अभिनेत्री अनुष्का के मैटरनिटी ड्रेसअप को काफी तारीफें मिल रही हैं। उनका प्रेग्नेंसी में काफी स्टनिंग और स्टाइलिश रूप देखने को मिल रहा है।

हाल ही में, जब अनुष्का शर्मा दुबई से लौटीं तो उन्होंने फिर से काम शुरू किया था। वो एक ऐड शूट के सेट पर स्पॉट की गई थीं जहां उन्होंने ग्रीन कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी। ऑफ-शोल्डर सॉलिड कलर्ड ड्रेस में अनुष्का शर्मा काफी स्टनिंग लग रही थी। उनका ये अटायर खूब जच रहा था।

वैसे अनुष्का शर्मा की ये ड्रेस प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एकदम सही फैशनेबल ऑप्शन है। वैसे आप भी अनुष्का शर्मा की तरह से ये ड्रेस कैरी कर सकते हैं। क्योंकि ये उतनी महंगा नहीं है जितना आपने सोचा होगा। अनुष्का शर्मा की ये ड्रेस मैंगो से है और इसकी कीमत 3913 रुपए है। यदि कोई फैशन का शौकीन है, तो इतनी राशि हूबहू अनुष्का की तरह ड्रेस कैरी कर सकता है। 

बता दें कि इस साल अगस्त में अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अगले साल जनवरी में उनके बच्चे का जन्म होगा। मालूम हो कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी भी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर