अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के साथ चलाई साइकिल, शेयर किया मालदीव का खास वीडियो

Anushka Sharma Shares Video With Vamika: अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जो उनके मालदीव वेकेशंस की है। इस वीडियो में वो बेटी वामिका के साथ साइकिल चलाती दिख रही हैं।

Anushka Sharma
Anushka Sharma  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा ने शेयर किया मालदीव वेकेशंस का वीडियो।
  • मालदीव में बेटी वामिका संग साइकिल चलाती दिखीं अनुष्का शर्मा।
  • मालूम हो कि वामिका अभी डेढ़ साल की हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर पति विराट कोहली सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। हाल ही में दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ वेकेशंस पर मालदीव गए थे जहां उन्होंने खूब एन्जॉय किया। इस दौरान अनुष्का अपनी फोटोज भी शेयर करती रहीं। अब तीनों वापस लौट आए हैं लेकिन अनुष्का इस वेकेशन को मिस कर रही हैं। 

Also Read: वामिका की पापा विराट कोहली संग दिखी मैचिंग, अनुष्का शर्मा की बेटी की झलक पाने को फिर बेताब हुए फैन्स

अनुष्का ने शेयर किया वीडियो

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो मालदीव में साइकिल चलाती दिख रही हैं वहीं वामिका उनके साथ साइकिल पर पीछे बैठी हुई हैं। इस वीडियो में अनुष्का कई अलग- अलग वीडियोज को मिलाकर एक वीडियो बनाया गया है जिसमें कई खूबसूरत जगह को कैप्चर किया गया है। इसमें अनुष्का ऑरेन्ज कलर का स्विमसूट और हैट पहने दिख रही हैं। वो वामिका के साथ खूबसूरत जगहों पर घूम रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर अनुष्का ने लिखा, 'मेरे दो प्रिय लोगों के साथ सबसे अच्छी यादें। मुझे वापस ले चलो।'

पहले शेयर किया था ये पोस्ट

इससे पहले अनुष्का ने इस ऑरेन्ज स्विम सूट में अपनी सेल्फ- क्लिक्ड फोटोज शेयर की थीं। वहीं अनुष्का ने वामिका की साइकिल की फोटो भी शेयर की थी, जिसकी सीट के पीछे वामिका का नाम लिखा हुआ था। वहीं उन्होंने पति विराट कोहली के साथ बीच फोटोज भी पोस्ट की थीं, जो फैंस को काफी पसंद आई थीं।

2018 में पर्दे पर आई थीं नजर

अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2018 में वो शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब वो फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी, जो भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर