Bulbbul Release: अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म 'बुलबुल' ऑनलाइन हुई रिलीज, यहां जानिए खास बातें

Bulbbul Movie Release: तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और राहुल बोस के किरदारों वाली हॉरर फिल्म बुलबुल ऑनलाइन रिलीज हो चुकी है। अनुष्का शर्मा इस फिल्म से बतौर निर्माता जुड़ी हुई हैं।

Bulbul movie released online on OTT Platform
बुलबुल फिल्म ऑनलाइन हुई रिलीज 
मुख्य बातें
  • वेब फिल्म बुलबुल से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हैं अनुष्का शर्मा
  • सुपर नेचुरल पावर वाली एक लड़की से संबंधित है कहानी
  • चुड़ैल और डर के तड़के के साथ रोमांच से गुजरती है कहानी

मुंबई: बतौर प्रोड्यूसर बीते कुछ समय से अनुष्का शर्मा चर्चा में बनी हुई हैं, पाताल लोक वेब सीरीज के बाद, अब उनकी ऑनलाइन वेब फिल्म भी आ चुकी है। अब तक उन्होंने NH10, फिल्लौरी, परी और पाताल लोक जैसी थ्रिल और सस्पेंस से भरी फिल्मों का निर्माण किया है। अब बतौर निर्माता उनकी नवीनतम फिल्म बुलबुल सामने आई है। ट्रेलर में बुलबुल किसी चुड़ैल की कहानी लगती है और इसका ट्रेलर भी परी की तरह ही दर्शकों को डराने वाला है। आइए जानते हैं इस वेब फिल्म 'बुलबुल' की कुछ खास बातें।

  1. फिल्म में बुलबुल नाम की एक बाल वधू के बारे में यह दिलचस्प कहानी है। उसकी शादी इंद्रनील ठाकुर (राहुल बोस) से होती है। बीस साल बाद, बुलबुल (तृप्ति डिमरी) बड़ी होती है और उसका पति उसे छोड़कर चला जाता है।
  2. बुलबुल के साले सत्य ठाकुर (अविनाश तिवारी) पांच साल बाद घर लौटते हैं, उन्हें एहसास होता है कि गांव में रहस्यमय मौतें हो रही हैं, जो एक चुड़ैल के लिए जिम्मेदार हैं।
  3. अपने कॉन्सेप्ट, सिनेमैटोग्राफी से लेकर प्रोडक्शन और साउंड डिज़ाइन तक, बुलबुल दर्शकों को बांधे रखने में सक्षम है। फिल्म का रन टाइम सिर्फ डेढ़ घंटे का है लेकिन मनोरंजन का पूरा पैकेज इसमें मिलता है।
  4. बैकग्राउंड स्कोर काफी अच्छा है। लाल रंग के बैक ग्राउंड का इसमें खूब इस्तेमाल किया गया है। रहस्य से भरी कहानी को और ज्यादा असरदार बनाता है।
  5. फिल्म मुख्य रूप से छह किरदारों के बारे में है, जिन्हें पांच लोगों ने निभाया है - तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, राहुल बोस, पाओली डैम और परमब्रत चट्टोपाध्याय।
  6. राहुल बोस दोहरी भूमिका में एक बार फिर साबित करते हैं कि वे भारत में हमारे लिए सबसे अच्छे अभिनेताओं में से एक हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर