अर्जुन कपूर अभी नहीं करना चाहते मलाइका अरोड़ा से शादी? इस वजह से शादी में हो रही देरी

Arjun Kapoor and Malaika Arora Marriage: एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को पिछले कुछ समय से डेट कर रहे हैं लेकिन क्या वजह है कि दोनों ने अबतक शादी नहीं की है?

Arjun Kapoor and Malaika Arora
Arjun Kapoor and Malaika Arora  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले एक साल से ज्यादा समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं
  • दोनों की शादी में क्यों देर हो रही है इसकी वजह अब सामने आई है
  • मालूम हो कि पिछले साल अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर मलाइका ने उनके साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले साल दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर चुके हैं। इसके बाद कई बार दोनों की साथ में छुट्टियां बिताते और पार्टी करते तस्वीरें सामने आईं। दोनों के रिलेशनशिप कंफर्म होने के बाद से ही फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस अक्सर कमेंट कर उनसे उनकी शादी के बारे में पूछते रहते हैं।

आखिर क्या वजह है जो अर्जुन और मलाइका शादी नहीं कर रहे हैं? खबरों की मानें तो अर्जुन का परिवार उनपर शादी के लिए दबाव बना रहा है लेकिन वो खुद मलाइका से शादी करने में देर कर रहे हैं। कुछ समय पहले एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि वो तभी शादी करेंगे जब उन्हें सही लगेगा। अर्जुन ने कहा था कि मुझे जितना मैच्योर होना चाहिए मैं हमेशा से उससे थोड़ा ज्यादा मैच्योर रहा हूं। कभी- कभी मुझे इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है क्योंकि मैं किसी पर बोझा डाले बिना सबकुछ खुद संभाल लेता हूं। वो भी जानते हैं कि जब भी मैं फैसला लूंगा, उन्हें ध्यान में रखकर लूंगा, ना जल्दी ना ही देर से बल्कि सही समय पर। अर्जुन कपूर कह चुके हैं कि वो सेटल होना चाहते हैं और जब वो शादी करेंगे तो किसी से भी नहीं छुपाएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

बता दें कि अर्जुन उम्र में मलाइका से करीब 12 साल छोटे हैं और दोनों के उम्र के फासले को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों को ट्रोल किया जाता है। मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी उम्र के फासले के चलते उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

दोनों के रिलेशनशिप की बात करें तो पिछले साल अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने उनके साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इस मौके पर दोनों साथ में छुट्टियां मनाने गए थे और मलाइका ने उनका थाम सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों के बीच नजदीकियां साफ देखी जा सकती थीं। इसके बाद नए साल के मौके पर उन्होंने अर्जुन को किस करते हुए फोटो पोस्ट की। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर