मलाइका अरोड़ा ने हॉट लुक में ली अर्जुन कपूर संग रिसेप्शन में एंट्री, फिर नीता अंबानी से पूछी ये बात

Armaan jain reception Malaika Arora-Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मंगलवार शाम अरमान जैन-अनीशा मल्होत्रा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। दोनों अपनी हॉट केमेस्ट्री से सबका ध्यान खींचते नजर आए...

Malaika Arora look Hot Looks in Armaan jain wedding reception With Arjun Kapoor check Sizzling photos
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर को एक बार फिर से साथ देखा गया।
  • दोनों अपनी हॉट केमेस्ट्री से सबका ध्यान खींचते नजर आए।
  • मलाइका-अर्जुन साथ में अरमान जैन-अनीशा मल्होत्रा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। जब-जब दोनों साथ दिखते हैं इनके फोटोज वायरल हो जाते हैं। हाल ही में मलाइका-अर्जुन को एक बार फिर से साथ देखा गया। इस दौरान दोनों अपनी हॉट केमेस्ट्री से सबका ध्यान खींचते नजर आए। दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मंगलवार शाम अरमान जैन-अनीशा मल्होत्रा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे। रिसेप्शन में एंट्री के वक्त ना सिर्फ दोनों साथ आए बल्कि फोटोज भी क्लिक कराते दिखे। 
मलाइका अरोड़ा इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने रिसेप्शन में साटन साड़ी पैटर्न वाला इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहना था। आउटफिट के साथ मलाइका अरोड़ा ने रेड हील्स और नेक पीस कैरी किया था। जो कि उनको एकदम सिजलिंग लुक दे रहा था। वहीं अर्जुन कपूर ने इस दौरान ग्रीन कुर्ता-ब्लैक बॉटम वाला कैजुअल लुक लिया था। जिसमें वो काफी हैंडसम दिख रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bollystarcast) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

अरमान जैन-अनीशा मल्होत्रा के रिसेप्शन में पहुंचीं मलाइका इस दौरान सबसे पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से मिलती नजर आईं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें फोटोज खिंचाने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, अंबानी परिवार के साथ दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voompla) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@muvifreak) on

मलाइका-अर्जुन दोनों ही मुकेश अंबानी-नीता अंबानी का हाल चाल लेते हुए नजर आए। वीडियो में आप भी देख सकती हैं मलाइका, नीता अंबानी से पूछ रही हैं कैसी हैं आप? वहीं नीता मुस्कुराते हुए बढ़िया हैं कहती नजर आ रही है। बाद में मलाइका अर्जुन की तरफ इशारा करती हैं और दोनों अंदर पार्टी में चले जाते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर