Panipat से सामने आया जीनत अमान का लुक, 16 साल बाद बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी

बॉलीवुड
Updated Nov 09, 2019 | 17:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Panipat Zeenat Aman look: अर्जुन कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत में 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान अहम भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म से उनका लुक सामने आया है।

Panipat new look
Panipat new look 
मुख्य बातें
  • पानीपत से सामने आया जीनत अमान का लुक
  • फिल्म में वो सकीना बेगम का किरदार निभाने जा रही हैं
  • इस फिल्म से एक्ट्रेस 16 साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं

70 की दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस फिल्म पानीपत में मुख्य भमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में वो सकीना बेगम का किरदार निभाने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म से उनका लुक सामने आया है। जिसमें वो एक रानी के रूप में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि सकीना पानीपत की लड़ाई में अहम भूमिका निभाईं थी। 

जीनत अमान हिंदी सिनेमा में कई यादगार और मजबूत भूमिकाएं निभाई हैं, ऐसे में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में उन्हें देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि जीनत अमान से पहले पद्मिनी कोल्हापुरे, मोहनीश बहल जैसे एक्टर का लुक रिलीज किया गया था। वहीं 'पानीपत' की जंग पर आधारित इस फ‍िल्‍म में अर्जुन कपूर और संजय दत्‍त के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं।

अर्जुन कपूर ने जीनत अमान के लुक को शेयर करते हुए लिखा- 'सबसे अंधेरे में भी दोस्त पाए जा सकते हैं'। बता दें कि इस फिल्म से जीनत अमान 16 साल बाद पर्दे पर दिखाई देंगी। इससे पहले वो साल 2003 में आई फिल्म बूम में नजर आईं थी।

 

जीनत अमान ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। 'यादों की बारात', 'डॉन', 'गोलमाल', 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं पानीपत में फैंस के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी उन्हें लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

 

अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ का रोल निभा निभाएंगे, वहीं संजय दत्‍त अफगानिस्तान के दुर्रानी वंश के राजा अहमद शाह अबदाली का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा कृति सेनन, अर्जुन कपूर की पार्वतीबाई की भूमिका में दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर