Panipat Trailer : पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी है ये फ‍िल्‍म, दहला देगा संजय दत्‍त का लुक

बॉलीवुड
Updated Nov 05, 2019 | 12:05 IST

आशुतोष गोवार‍िकर की पीर‍ियड फ‍िल्‍म पानीपत का ट्रेलर र‍िलीज हुआ है। इसमें पानीपत की तीसरी लड़ाई द‍िखाई गई है जो 18 वीं शताब्‍दी में अफगान हमलावरों और मराठों के बीच लड़ी गई थी।

संजय लीला भंसाली की पद्मावत के बाद एक बार फ‍िर इतिहास भव्‍य तरीके से पर्दे पर उतरने जा रहा है। आशुतोष गोवार‍िकर की पानीपत का ट्रेलर सामने आया है। करीब तीन मिनट के इस वीड‍ियो में शानदार व‍िजुअल्‍स नजर आ रहे हैं। फ‍िल्‍म में लीड रोल में संजय दत्‍त और अर्जुन कपूर हैं। 

अर्जुन कपूर जहां मराठा योद्धा सदाश‍िव राव भाउ बने हैं, वहीं संजय दत्‍त अफगानी हमलावर अहमद शाह अब्‍दाली के रोल में हैं। इनके साथ प्रमुख भूमिकाओं में कृति सेनन, पद्म‍िनी कोल्‍हापुरी, जीनत अमान, मोहनीश बहल और कुणाल कपूर आद‍ि भी हैं। 

फ‍िल्‍म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके आर्ट डायरेक्‍टर नेशनल अवॉर्ड व‍िजेता न‍ित‍िन चंद्रकांत देसाई हैं। फ‍िल्‍म का म्‍यूज‍िक अजय-अतुल का है। जबक‍ि गाने जावेद अख्‍तर की कलम से बाहर आएंगे। फ‍िल्‍म के डायलॉग अशोक चक्रधर ने ल‍िखे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर