Arjun Kapoor ने खुद को कहा Deepika Padukone की सौतन, बताया किस तरह के मैसेज भेजते हैं Ranveer Singh

बॉलीवुड
Updated Nov 29, 2019 | 18:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह बेस्ट फ्रेंड हैं। रणवीर पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बावजूद दोनों की दोस्ती में बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ा है। अब अर्जुन ने बताया कि वह खुद को दीपिका की सौतन कहते हैं।

Arjun Kapoor And Ranveer Singh
Arjun Kapoor And Ranveer Singh 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं।
  • अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत का प्रमोशन कर रहे हैं।
  • अर्जुन कपूर ने बताया कि वह खुद को दीपिका पादुकोण की सौतन कहते हैं।

मुंबई. अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म पानीपत के प्रमोशन में बिजी है। अर्जुन कपूर इस पीरियड फिल्म में सदाशिव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि दीपका पादुकोण उन्हें अपनी सौतन कहती हैं। 

अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था- रणवीर मेरी डबिंग के दौरान अचानक आ जाते हैं। मेरे गाने देखने के बाद वह मुझे लंबे वॉइस मैसेज भेजते हैं। वह मेरे गालों पर भी किस करते हैं। शादी के बाद भी हमारा रिश्ता पहले जैसा ही है। 

अर्जुन के मुताबिक- मैं दीपिका (दीपिका पादुकोण) से कहता हूं कि मैं उसकी सौतन हूं। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने पानीपत में अपने रोल के बारे में कहा था कि- सदाशिव राव और बाजीराव के किरदार में एक ही समानता है कि दोनों गंजे थे। 

विवादों में फंसी पानीपत 
अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत विवादों में फंस गई है। फिल्म के ट्रेलर के एक डायलॉग पर पेशवा के वंशजों ने आपत्ति दर्ज कराई है। दरअसल ट्रेलर में कृति सेनन का एक डायलॉग है- 'मैंने सुना है पेशवा जब अकेले मुहिम पर जाते हैं तो एक मस्तानी साथ ले आते हैं!'
 
पेशवा के वंशजों का आरोप है कि मराठा इतिहास से अनजान लोगों के बीच यह डायलॉग पेशवा की गलत छवि पेश करता है। पेशवा की आठवीं पीढ़ी के वंशज नवाबजादा शादाब अली बहादुर ने फिल्म की प्रोड्यूसर सुनीता गोवारिकर, रोहित शेलाटकर और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को नोटिस भेजा है।


ऐसा होगा अर्जुन कपूर का रोल 
अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं। सदाशिव भाऊ का जन्म साल 4 अगस्त 1730 में हुआ था। वह पेशवा बालाजी बाजीराव के चचेरे भाई थे। सदाशिव भाऊ पेशवा बाजी राव के भाई चिमाजी अप्पा के पुत्र थे।

पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर पानीपत के अलावा संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा परिणीति चोपड़ा भी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर