Do Villain: फिल्म 'दो विलेन' में Arjun Kapoor की एंट्री! John Abraham के साथ निभा सकते हैं किरदार

Arjun and John in Film Do Villain: मोहित सूरी की फिल्म 'दो विलेन' में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एक दूसरे के खिलाफ भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

Arjun Kapoor and John Abraham
अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्म दो विलेन में खलनायक की भूमिका में नजर आ सकते हैं अर्जुन कपूर
  • जॉन अब्राहम के अपोजिट निभाएंगे नकारात्मक किरदार
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म का होगी सीक्वेल

मुंबई: अर्जुन कपूर नकारात्म किरदार की फिल्म में जल्द कदम रखने जा रहे हैं। वह मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'दो विलेन' में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। ईटाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार थ्रिलर ड्रामा फिल्म को अर्जुन कपूर ने साइन कर लिया है। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा दिशा पटानी, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया भी नजर आने वाले हैं।

दिलचस्प बात यह है कि पहले शुरुआत में ही फिल्म अर्जुन कपूर को ऑफर किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन यह भूमिका आदित्य रॉय कपूर को निभाने की पेशकश की गई। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य ने रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ दी और अब अर्जुन एक बार फिर प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में आ गए।

‘दो विलेन’ मोहित सूरी निर्देशित 2014 क्राइम थ्रिलर 'एक विलेन’ की अगली कड़ी होगी, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और श्रद्धा कपूर ने मुख्य जोड़ी के रूप में अभिनय किया था, जबकि रितेश देशमुख ने एक हत्यारे की भूमिका निभाते हुए विलेन का किरदार निभाया था।

मार्च में वापस, मोहित सूरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ 'दो विलेन’ की शुरुआत की घोषणा की। दो विलेन के अलावा, अर्जुन कपूर एक अनटाइटल्ड वेंचर में रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कहानी क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी पर आधारित है। इस सप्ताह रकुलप्रीत और अर्जुन कपूर ने फिल्म की शूटिंग शुरू की है।

अगर जॉन अब्राहम की बात करें तो उनके किरदार को लेकर भी फैंस उत्साहित हैं। एक विलेन फिल्म की कहानी के आधार पर लोग सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे किरदार में जॉन अब्राहम की कल्पना करके उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार फिल्म की कहानी कुछ अलग भी हो सकती है। इससे पहले फिल्म रॉकी हैंडसम और अन्य कई फिल्मों में जॉन एक खड़ूस हीरो की भूमिका में नजर आ चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर