Arjun Kapoor Video: मदर्स डे पर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, वीडियो में बताया लॉकडाउन में ये दिन रहा मुश्किल

बॉलीवुड
Updated May 11, 2020 | 08:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arjun Kapoor Mother's day video: अर्जुन कपूर ने मदर्स डे के मौके पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि ये दिन उनके लिए काफी मुश्किल रहा।

Arjun Kapoor remembers Mona Shourie on Mother's day
Arjun Kapoor remembers Mona Shourie on Mother's day  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
  • मदर्स डे पर आई मां की याद
  • 8 साल पहले अर्जुन की मां मोनी सिंह का निधन हुआ था

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने परिवार के बहुत करीब है। वे अपनी दिवंगत मां मोना शौरी और बहन अंशुला कपूर को लेकर अक्सर बात करते हैं। अर्जुन ने कम उम्र में अपनी मां को खो दिया था। उनकी पहली फिल्म इश्कजादे रिलीज होने से पहले ही उनकी मां मोना का निधन हो गया था। उनकी मौत को 8 साल बीत गए हैं, लेकिन अर्जुन आज भी अपनी मां को खोने का गम नहीं भुला पाए हैं। मदर्स डे पर उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की।

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मदर्स डे पर अपनी मां को याद किया और बताया कि ये दिन उनके लिए इतना मुश्किल क्यों रहा। इस साल मदर्स डे के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा था। जिसके चलते हर कोई घर पर ही था। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान मदर्स डे पड़ना अर्जुन के लिए मुश्किल हो गया।

अर्जुन ने वीडियो शेयर कर लिखा, मदर्स डे के साथ डील कर रहा हूं। मेरे विचारों को बाहर निकाल रहा हूं। माइंड मत करना, लेकिन थोड़ा अजीब इमोशनल टाइप संडे था। लॉकडाउन को मैं हैंडल कर सकता हूं, लेकिन मदर्स डे और लॉकडाउन साथ में थोड़ा ज्यादा हो गया यार...इमोशंस को सिस्टम से बाहर निकालते हुए, आप सभी को हैप्पी मदर्स डे। सबसे जरूरी, हैप्पी मदर्स डे मॉम। आपकी हमेशा याद आती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Same 2 Same A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

इस वीडियो में अर्जुन ने इमोशनल होकर अपने बताया कि वे अपनी मां के बिना के कितना खालीपन महसूस करते हैं। उन्होंने लोगों को अपने मांओं के फोन उठाने और उन्हें गले लगाने की बात कही। उनका ये वीडियो देखकर कटरीना कैफ, कृति सेनन समेत कई सितारों ने कमेंट किया।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अर्जुन की फिल्म संदीप और पिंकी फरार 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी। हालांकि कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन के साथ एक बार फिर परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। चर्चा ये भी है कि इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर