कोरोना से बचने के लिए अर्जुन कपूर ने शेयर की करीना की सलाह, जिसका सैफ अली खान से है फनी कनेक्शन

बॉलीवुड
Updated Apr 23, 2020 | 17:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arjun Kapoor shares a meme: कोरोना वायरस से बचने के लिए अर्जुन कपूर ने करीना कपूर खान की एक सलाह शेयर की है, जिसका सैफ अली खान से फनी कनेक्शन है।

Arjun Kapoor shares a meme on Saif
Arjun Kapoor shares a meme on Saif  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने शेयर किया मीम
  • मीम में दिखे सैफ अली खान
  • अर्जुन ने बताया कि करीना कपूर ने दी है उन्हें सलाह

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में छाया हुआ है। संक्रमण से फैलने वाली इस बीमारी को गंभीरता को देखते हुए 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी पूरी तरह से इसका सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की इंडस्ट्री के मजाकिया अभिनेताओं में जाने जाते हैं। अक्सर वे सोशल मीडिया पर किसी न किसी सेलेब की पोस्ट पर कमेंट कर उनकी टांग खींचते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने करीना कपूर खान और सैफ अली खान को लेकर मजाक किया और साथ ही सलाह भी दी।

दरअसल अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक मीम शेयर किया। इसमें 'स्टे होम स्टे सेफ' पर था। लेकिन उन्होंने इसे मजाकिया ट्विस्ट दिया। इस मीम में 'स्टे होम स्टे' के बाद 'सेफ' लिखने की बजाए सैफ अली खान की फोटो थी। इसके साथ अर्जुन ने करीना का टैग करते हुए लिखा कि करीना हमेशा मुझे अच्छी सलाह देती है।

हालांकि करीना ने अब तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है। अर्जुन और करीना साल 2016 में आई फिल्म की एंड का में नजर आए थे। इसमें अर्जुन हाउस हसबैंड बने थे और करीना बिजनेसवुमन के किरदार में दिखी थीं। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग था। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arjunkapoor) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अर्जुन फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं। इसमें वे एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ काम करेंगे। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। वहीं करीना कपूर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में काम कर रही हैं। इसमें वे आमिर खान के साथ दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर