अमृता की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर, गर्लफ्रेंड मलाइका के दोस्तों संग मस्ती करते आए नजर

Arjun Kapoor in Amrita Arora Birthday Party: अर्जुन कपूर हाल ही में गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। यहां उन्होंने मलाइका के दोस्तों संग जमकर मस्ती की।

Amrita Arora Birthday Pictures
Amrita Arora Birthday Pictures 
मुख्य बातें
  • अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर, जमकर की मस्ती
  • अमृता की पार्टी में एक्ट्रेस करीना कपूर खान और बहन मलाइका अरोड़ा भी पहुंचीं
  • अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना कपूर खान के साथ फोटो शेयर की

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया है। उनकी बर्थडे की तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों संग नजर आ रही हैं। अमृता की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें उनके साथ मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान, संजय कपूर, महीप कपूर और नताशा पूनावाला नजर आ रही हैं। इसके अलावा उनकी बर्थडे पार्टी में बहन मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर भी पहुंचे। 

बहन की बर्थडे पार्टी में मलाइका ने हमेशा की तरह ग्लैमरस अंदाज में दिखीं, इस दौरान उन्होंने नी लेंथ (घुटने की लंबाई) की सीक्वीन्ड ड्रेस पहनी और लाल रंग के थाई हाई बूट्स पहने। वहीं करीना लेपर्ड प्रिंट की ड्रेस पहने दिखीं, जिसके साथ उन्होंने हल्का मेकअप किया और पिंक हील्स पहनीं। वहीं बर्थडे गर्ल की बात करें तो वो शॉर्ट ब्लैक ड्रेस पहने दिख रही हैं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अमृता की बर्थडे फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर मस्ती की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on

वहीं दूसरी तरफ अर्जुन ने भी अमृता की बर्थडे पार्टी को एन्जॉय किया। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि वो अमृता और मलाइका के दोस्तों संग मस्ती कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन ने सोशल मीडिया पर करीना के साथ भी एक तस्वीर शेयर की। फोटो में करीना अर्जुन का सहारा लेकर खड़ी हैं और उनके हाथ में ड्रिंक है। दोनों की यह फोटो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं और वो लगातार उनकी तारी कर रहे हैं। खासतौर पर फैंस करीना की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

मालूम हो कि अमृता ने हाल ही में अपना बर्थडे मनाया है। वो लंबे समय से बड़े पर्दे से तो दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। वो अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट यहां शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 9 लाख फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर