मलाइका अरोड़ा से शादी पर बोले अर्जुन कपूर- अगर करनी भी होगी तो होगी भी कैसे?

Malaika Arora Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लॉकडाउन में काफी करीब आ गए हैं। अब अर्जुन कपूर ने अपनी शादी के सवाल पर एक बार फिर जवाब दिया है। जानिए क्या कहा अर्जुन कपूर ने...

Arjun Kapoor and Malaika Arora
Arjun Kapoor and Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर से एक फैन ने मलाइका से शादी पर सवाल किया।
  • अर्जुन कपूर से ये भी पूछा गया कि उन्हें मलाइका अरोड़ा की क्या बात सबसे अच्छी लगती है।
  • मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जनता कर्फ्यू के दौरान बालकनी पर स्पॉट हुए थे

मुंबई.अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन में एक साथ वक्त बिता रहे हैं। दोनों की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। अब अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड और शादी के सवालों का जवाब दिया है। 

बॉलीवुड हंगामा के इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अर्जुन कपूर से एक फैन ने मलाइका से शादी पर सवाल किया। अर्जुन कपूर ने कहा- ' मैं आपको जरूर बता दूंगा कि मैं कब शादी करने वाला हूं। अभी मेरा कोई इरादा नहीं है।'
 
अर्जुन कपूर ने हंसते हुए कहा- 'अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी।'  फिलहाल जल्द ही शादी करने का मेरा कोई भी प्लान नहीं है। हालांकि, जैसे मैंने कहा है कि अगर मैं कुछ भी नहीं छिपाने वाला हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Mr Pistachio. A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

मलाइका में पसंद है ये बात 
अर्जुन कपूर से ये भी पूछा गया कि उन्हें मलाइका अरोड़ा की क्या बात सबसे अच्छी लगती है। इस पर अर्जुन ने कहा-'जिस शख्स को आप प्यार करते हैं उनमें आप क्या चीज पसंद करते हो ये कहना मुश्किल है।'  

बकौल अर्जुन कपूर-' आप जिसे प्यार करते हैं, तो उसकी हर एक बात को पसंद करते हैं। मलाइका के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा- 'मलाइका मेरे साथ काफी धैर्य में रहती हैं। मैं कोई आसान या सीधा आदमी नही हूं। मुझे लगता है धैर्य काफी मायने रखता है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

मलाइका ने बनाया था केक 
मलाइका ने हाल ही में अर्जुन कपूर के लिए केक बनाया था। अर्जुन ने अपने इंस्टा स्टोरी पर केक की फोटो शेयर की है। अर्जुन ने लिखा- Her. इसके साथ अर्जुन कपूर ने दिल का इमोजी बनाया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जनता कर्फ्यू के दौरान बालकनी पर स्पॉट हुए थे। अर्जुन-मलाइका ताली बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हेल्थ प्रोफेशनल्स का हौंसला बढ़ाया था। इस कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर