Malaika Arora नहीं इनके साथ ब्लाइंड डेट पर गए थे अर्जुन कपूर, कई साल बाद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) ने हाल ही में ब्लाइंड डेट को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि पहले ब्लाइंड डेट पर वो काफी घबरा गए थे।

Arjun kapoor
Arjun kapoor 
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने पहले ब्लाइंड डेट को लेकर किया खुलासा।
  • एक्टर मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं।
  • अर्जुन कपूर इस साल संदीप पिंकी फरार में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। एक्टर इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर एक्टर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर एक्टर ने अपने पहले ब्लाइंड डेट का अनुभव शेयर किया है। इस दौरान एक्टर सिंगल लोगों की समस्या के बारे में भी खुलकर बात की।

एक रियलिटी शो के दौरान उन्होंने बताया कि पहले ब्लाइंड डेट का अनुभव कैसा था। बता दें कि इस रियलिटी शो के मेजबान करण जौहर थे। करण जौहर ने इस शो में अर्जुन कपूर के साथ ब्लाइंड डेट की योजना बनाई थी। जिसमें अर्जुन कपूर को आशी सिंह के साथ ब्लाइंड डेट पर जाना था। इस दौरान बिल्कुल फिल्मी अंदाज में एकदूसरे से मिलते हैं। इस दौरान दोनों ने खूब बातें करते हैं। ब्लाइंड डेट के दौरान अर्जुन कपूर आशी सिंह से लड़को को लेकर उनकी पसंद भी पूछते हैं।

इसके बाद वो उनकी पसंद के लड़के की तरह उनके सामने पेश भी आते हैं। इस दौरान अर्जुन कपूर और आशी सिंह काफी मस्ती करते नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

 

करण जौहर से बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि ये मेरी पहली ब्लाइंड डेट है। उन्होंने बताया कहा कि रियल लाइफ में ये मेरी पहली डेट है। खासकर जब से एक्टर बना हूं तब से तो ये मजेदार रहा। अर्जुन ने बताया कि मैं घबराया हुआ था। लेकिन आशी एक प्यारी लड़की है और काफी फिल्मी भी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

 

फिल्मों की बात करें तो अर्जुन कपूर इस साल संदीप पिंकी फरार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई देंगे। उनकी ये फिल्म 14 अक्टूबर 2020 में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर