Malaika Arora Birthday:अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को कहा 'बेवकूफ', बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश

Arjun Kapoor wish on Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का आज 47वां बर्थडे हैं। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने विश किया है। अर्जुन के अलावा करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर विश किया।

Malaika Arora And Arjun Kapoor
Malaika Arora And Arjun Kapoor 
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में विश किया है।
  • अर्जुन कपूर ने मलाइका को प्यार से बेवकूफ लिखा है।

मुंबई.मलाइकाल अरोड़ा आज (23 अक्टूबर) अपना 47वां बर्थडे मना रही हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका को फैंस और उनके खास दोस्त विश कर रहे हैं। मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी खास अंदाज में मलाइका को विश किया है। 

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मलाइका अरोड़ा की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, मेरी बेवकूफ मलाइका अरोड़ा।' फोटो में मलाइका अरोड़ा पाउट करती नजर आ रही हैं। 

मलाइका अरोड़ा फोटो में अपने पालतू कुत्ते कैसपर के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में वह पीस ट्रैक पैंट्स और स्वेटशर्ट में नजर आ रही हैं। फोटो में मलाइका अरोड़ा के बाल कुछ बिखरे हुए नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर ने भी किया पोस्ट 
अर्जुन कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा को बर्थडे विश किया है। करीना ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग मल्ला। हम हमेशा खाना और गर्ल नाइट आउट को हमेशा एंजॉय करते रहें। 

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। यो मिमी मलाइका अरोड़ा ये वक्त आ गया है कि तुम ठीक हो जाओ। मैं तुम्हारे पास आ रही हूं। लव यू हैप्पी बर्थडे।

कोरोना से हुए थे संक्रमित 
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि, दोनों अब इससे उबर गए हैं। अर्जुन कपूर ने लिखा, 'हाय! यह रिपोर्ट शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि वीकेंड में आई टेस्ट रिपोर्ट में मुझे कोरोना वायरस निगेटिव पाया गया है।

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, 'पूरी तरह से रिकवर होने के बाद बेहतर महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए एक्साइटेड हूं। आपकी शुभकामनाओं और पॉजिटिविटी के लिए सभी का दिल से धन्यवाद।' वहीं, कोरोना से उबरने के बाद मलाइका अरोड़ा भी काम पर लौट गईं हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर