तैमूर की तस्वीर शेयर करने पर सैफ का होता है ये रिएक्शन, करीना को कहते हैं- फोटो मत करो पोस्ट

बॉलीवुड
Updated Apr 14, 2020 | 19:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Saif Ali Khan on posting Taimur Photos: करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर तैमूर की फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सैफ ने बताया कि इस दौरान उनका क्या रिएक्शन होता है।

Saif Ali Khan on Kareena posting Taimur Photos
Saif Ali Khan on Kareena posting Taimur Photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तैमूर की फोटोज शेयर करती हैं करीना कपूर खान
  • सैफ का होता है ये रिएक्शन
  • सैफ से तैमूर की फोटोज ले लेती हैं करीना

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान बी-टाउन के रॉयल कपल हैं। उन्हीं की तरह उनके बेटे तैमूर अली खान भी बेहद लोकप्रिय हैं। 3 साल की उम्र में ही तैमूर ने अपने लाखों फैंस बना लिए हैं। उनकी गिनती फेवरेट स्टार किड्स में की जाती है। तैमूर जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, वैसे ही सभी कैमरे उन्हीं पर होते हैं। अक्सर तैमूर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन इन दिनों लॉकडाउन के चलते वे घर पर ही हैं। ऐसे में तैमूर की मम्मी करीना अपने इंस्टाग्राम पर उनकी झलक दिखाती हैं।

कुछ वक्त पहले ही करीना इंस्टाग्राम पर आई हैं और तब से वे अपने साथ-साथ सैफ और तैमूर की भी तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तैमूर की फोटो शेयर करने पर सैफ का क्या रिएक्शन होता है? हाल ही में सैफ ने इस बारे में बताया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on

अनुपमा चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू में सैफ ने इस बारे में बताया कि तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले क्या वे और करीना इस बारे में डिसकस करते हैं। सैफ ने बताया कि हम इस बारे में बात नहीं करते हैं। आमतौयर पर मैं चिल्लात हूं, 'तैमूर की वो फोटो पोस्ट मत करो।' करीना मुझसे सारी फोटोज ले लेती हैं। मुझे लगता है कि मुझे सोशल मीडिया पर होना चाहिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on

सैफ ने आगे बताया कि उनके पास एक बहुत खास वीडियो है, जिसमें तैमूर दरवाजे के नोब को साफ कर रहे हैं। लेकिन बेबो उन्हें वो पब्लिश नहीं करने दिया। करीना कहती हैं कि वे शायद कभी कर देंगी। तैमूर खिड़की साफ कर रहे हैं और मैं कहता हूं, 'तुम क्या कर रहे हो?' ऐसे में तैमूर कहता है, 'सफाई।' ये बहुत प्यारा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इस साल सैफ की दो फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और जवानी जानेमन रिलीज हुई थीं। तान्हाजी को जबरदस्त सफलता मिली और ये इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनी। फिल्म में सैफ के साथ अजय देवगन लीड रोल में थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर