अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के होठों पर यूजर ने किया ऐसा कमेंट, गैब्रिएला ने दिया करारा जवाब

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की जिसपर एक यूजर ने उनके होठों को लेकर कमेंट कर दिया। गैब्रिएला ने इसका करारा जवाब दिया।

Gabriella Demetriades with Arjun Rampal
Gabriella Demetriades with Arjun Rampal  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने शेयर की अपनी फोटो
  • गैब्रिएला की फोटो पर उनके होंठ पर यूजर ने किया कमेंट
  • गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स इन दिनों अपने बेटे के साथ समय बिता रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं। 

गैब्रिएला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज पोस्ट की जिनमें वो स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। गैब्रिएला की ये तस्वीरें जहां उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने उनके होठों पर कमेंट किया। इस शख्स ने कमेंट कर लिखा, 'कभी- कभी आपके होंठ बहुत अजीब लगते हैं, क्यों?' जिसका गैब्रिएला ने करारा जवाब दिया और रिप्लाई करते हुए लिखा, 'मैं इस बारे में अपने माता- पिता से बात करूंगी और इसका हल निकालने की कोशिश करूंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on

गैब्रिएला के इस जवाब के बाद इस यूजर ने उनकी तारीफ की और लिखा, 'नहीं ऐसा मत करना बहन, क्योंकि यह नेचुरल है। कभी- कभी अजीब लगते हैं लेकिन यह बहुत अच्छे और क्यूट हैं।' मालूम हो कि अर्जुन और गैब्रिएला पिछले साल जुलाई में पेरेंट्स बने थे और उनके बेटे का जन्म हुआ था। अर्जुन ने पिछले साल अप्रैल में इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों जल्द पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों ने अभी शादी नहीं की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades) on

अर्जुन की बात करें तो उन्होंने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी और दोनों की दो बेटियां माहिका (18) और मायरा (14) हैं। अर्जुन और मेहर शादी के 20 साल बाद अलग हो गए। वहीं गैब्रिएला साउथ अफ्रीका की मॉडल हैं और साल 2014 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म सोनाली केबल में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने बॉलीवुड में एंट्री नहीं की। मैंने केवल एक फिल्म की है और मुझे ये एक्सपीरियंस पसंद नहीं आया इसलिए मैं कोई दूसरी फिल्म नहीं करना चाहती।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर