Aryan Khan Birthday: 22 साल के हुए शाहरुख के बेटे आर्यन, अमिताभ की नातिन नव्‍या से जुड़ चुका है नाम

बॉलीवुड
Updated Nov 13, 2019 | 10:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज (13 नवंबर) जन्‍मदिन मना रहे हैं। आपको बता दें कि 22 साल की उम्र में अमिताभ की नातिन के अलावा कई लड़कियों से उनका नाम जुड़ चुका है।

navya naveli nanda and aryan khan
navya naveli nanda and aryan khan 

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज (13 नवंबर) जन्‍मदिन मना रहे हैं। 13 नवंबर 1997 को पैदा हुए आर्यन काफी स्‍टाइलिश हैं और प‍िता की तरह उनके ल‍िए भी लड़कियां दीवानी रहती हैं। वह यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफॉर्निया से स्‍टडी कर रहे हैं। आपको बता दें कि 22 साल की उम्र में अमिताभ की नातिन के अलावा कई लड़कियों से उनका नाम जुड़ चुका है। 

सबसे पहले उनका नाम अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली नंदा के साथ तब लिया गया, जब उनकी और नव्‍या की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। नव्‍या और आर्यन एक दूसरे के अच्‍छे दोस्‍त हैं। अक्‍सर दोनों साथ घूमते हैं, पार्टी करते हैं। लेकिन तस्‍वीरों में करीबी देखकर दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। हालांकि इस करीबी पर बच्‍चन परिवार या खान परिवार की तरफ से किसी का कोई रिएक्‍शन नहीं आया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by शाहरुख़ ख़ान (@srk_kingkhn) on

कुछ वक्‍त बाद जब आर्यन खान लंदन की एक ब्‍लॉगर संग गले मिलते नजर आए तो नव्‍या का नाम पीछे हो गया। वहीं आर्यन खान की ग्रेजुएशन पार्टी में वह एक लंदन की लड़की के साथ मस्‍ती में चूर नजर आए थे। दोनों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काप्‍फी वक्‍त तक छाई रही थीं। 

हाल ही में फ‍िल्‍म में दी आवाज
आर्यन खान ने बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू कर लिया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द लॉयन किंग' में उन्‍होंने सिंबा के रोल को अपनी आवाज दी थी। इसी फ‍िल्‍म के ल‍िए उनके पिता शाहरुख खान ने मुफासा के लिए आवाज दी थी। यह फ‍िल्‍म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर