KL Rahul और Athiya Shetty की शादी को लेकर आई बड़ी खबर, जानें कब एक दूजे के होंगे दोनों

Athiya Shetty and KL Rahul wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। उनके बेटी आथिया शेट्टी मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने वाली हैं।

Athiya Shetty and KL Rahul
Athiya Shetty and KL Rahul 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द शहनाई बजने वाली है।
  • आथिया शेट्टी मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने वाली हैं।
  • आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसरे को फरवरी 2019 से डेट कर रहे हैं।

Athiya Shetty and KL Rahul wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। उनके बेटी आथिया शेट्टी मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने वाली हैं। काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों के फैंस को इस शादी का बेसब्री से इंतजार है। कई बार इनकी शादी को लेकर खबरें आईं लेकिन हर बार कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। अब दोनों की शादी को लेकर बड़ी खबर आई है। 

ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों लोग जल्द ही हमसफर बनने वाले हैं और शादी की तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं। IndiaToday.in संग बातचीत में अथिया शेट्टी के करीबी ने बताया कि दोनों तीन साल से अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिश्ता काफी समय से सार्वजनिक है और अब अगले तीन महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। करीबी ने यह भी बताया कि इस शादी की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

KL Rahul के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड आथ‍िया शेट्टी ने ऐसे किया Wish

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट में मुताबिक आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसरे को फरवरी 2019 से डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को लेकर सीरियस है। राहुल और आथिया अक्‍सर एक-दूसरे के साथ देखे जाते हैं। दोनों की तस्‍वीरें कई बार सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। 

आथिया शेट्टी ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बाद में आथिया फिल्म मुबारकां, नवाबजादे और मोतीचूर चकनाचूर में भी नजर आईं। आथिया शेट्टी फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।

बता दें कि बीते साल केएल राहुल इंग्लैंड में हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में थे। इस दौरान एयरपोर्ट में हर खिलाड़ी को अपने पार्टनर का नाम बताना था, जिनके साथ वह ट्रैवल कर रहे हैं। केएल राहुल ने अपने पार्टनर के तौर पर आथिया शेट्टी का नाम बताया था। यही नहीं, टी20 विश्वकप में भी आथिया केएल राहुल के साथ थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर