तीज पर दुल्‍हन की तरह सजीं भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा, मेहंदी और स‍िंदूर लगा स‍िल्‍क की साड़ी में आईं नजर

देशभर में शुक्रवार को हरितालिका तीज का त्‍यौहार मनाया गया। इस मौके पर भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा भी सोलह श्रृंगार कर दुल्‍हन की तरह तैयार हुईं। उनकी तस्‍वीरें फैंस का द‍िल जीत रही हैं।

Bhojpuri actress Monalisa
Bhojpuri actress Monalisa  
मुख्य बातें
  • हरितालिका तीज पर मोनालिसा ने क‍िया सोलह श्रृंगार
  • मस्‍टर्ड कलर की साड़ी पहन दुल्‍‍हन की तरह सजीं
  • फैंस को पसंद आया अंदाज, जीत ल‍िया द‍िल

Monalisa looks mesmerising in saree, sindoor as she decks up for Hartalika Teej: देशभर में शुक्रवार को हरितालिका तीज का त्‍योहार मनाया गया। यह त्‍योहार सुहागिन स्‍त्र‍ियां मनाती हैं। इस मौके पर भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा भी सोलह श्रृंगार कर दुल्‍हन की तरह तैयार हुईं। मोनालिसा ने मस्‍टर्ड कलर की सिल्‍क की साड़ी पहनी। उन्‍होंने अपनी मांग में केसरिया सिंदूर लगाया और हाथों पर मेहंदी भी रचाई।

अपनी तस्‍वीरें उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर शेयर कीं तो फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह सके। मोनालिसा के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। छह घंटे में मोनालिसा की इन तस्‍वीरों को 70 हजार से ज्‍यादा फैंस ने पसंद किया। कई फैंस ने उन्‍हें कमेंट में तीज की बधाई दी तो कई ने उनकी साड़ी, उनके लुक, उनकी मेहंदी की तारीफ कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

जन्‍माष्‍टमी पर पहनी थी लीनेन की ग्रीन साड़ी

भोजपुरी स‍िनेमा की द‍िलकश अदाकारा मोनालिसा ने अपने फैंस को जन्‍माष्‍टमी की शुभकामनाएं दी थीं। इस दौरान वह हरे रंग की लीनेन साड़ी में नजर आईं और फैंस का दिल जीत लिया। इस साड़ी में मोनालिसा को देख उनके फैंस चहक उठे हैं। अक्‍सर हॉट नजर आने वाली मोनालिसा इन तस्‍वीरों में भक्ति भाव से सराबोर नजर आईं।

भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद मोनालिसा इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल्‍स में नजर आती हैं। वह टीवी सीरियल डायन में काम कर चुकी हैं। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें 3.5 मिलियन यानि 35 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। उनका असली नाम अंतरा बिस्‍वास है लेकिन परदे और स्टेज पर वह फैंस के बीच मोनालि‍सा के नाम से मशहूर हैं।

पहले भी ब्‍लू साड़ी में आई थीं नजर

मोनालिसा को साड़ी पहनना बेहद पसंद है। इससे पहले भी वह साड़ी की तस्‍वीरें साझा कर चुकी हैं। कुछ वक्‍त पहले वह ब्लू साड़ी में दिखाई दी थीं। सीक्विन साड़ी के साथ उन्होंने हैवी गोल्डन वर्क वाला ब्लाउज कैरी किया था, जिसमें बेल स्लीव्ज थीं। उन्होंने इस लुक को ब्लू चूड़ियों और ड्रॉप ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया था। यह लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर